Post Views 371
January 26, 2023
शहीद अविनाश माहेश्वरी आदर्श विद्या निकेतन भगवान गंज अजमेर
74 वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं का सम्मान
आज दिनांक 26 जनवरी 2023 को 74 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया, मुख्य अतिथि श्रीमान किशन गोपाल गोयल( सेवानिवृत्त जनरल मैनेजर बैंक ऑफ बड़ौदा) द्वारा झंडारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया| विद्यालय के विद्यार्थियों ने संचलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी| विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान राजेंद्र सिंह जी ने पधारे हुए अतिथियों से परिचित कराया| गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में भैया बहनों द्वारा योग, डंबल योग,योग चाप, पिरामिड आदि शारीरिक कार्यक्रम किए गए | सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिशु वाटिका का नृत्य (अंबर में जब लहराएगा तिरंगा),सामूहिक गीत( हे मातृभूमि तेरे चरणों में हम सिर नावउ ),एकांकी भगत सिंह,संस्कृत संभाषण, माध्यमिक बहनों द्वारा नृत्य(माटी पुकारे तुझे देश पुकारे) प्रस्तुत किया गया| कुश्ती और बॉक्सिंग एवं जूडो में राष्ट्रीय स्तर पर विजेता भैया बहन को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया| विद्यालय के सचिव श्रीमान संजय जी शर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया| कार्यक्रम का संचालन कक्षा दशम के भैया राहुल शेरा एवं वीरेंद्र दिग्वा द्वारा किया गया
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved