Post Views 31
January 25, 2023
आप ने की सीएम से ब्यावर को जिला बनाने की मांग, आम आदमी पार्टी ने सौंपा ब्यावर को जिला बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन
बुधवार।। आम आदमी पार्टी, ब्यावर कार्यकर्ताओं द्वारा ब्यावर को जिला बनाने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक जी गहलोत के नाम ज्ञापन दिया गया। एडवोकेट निलेश बुरड मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि ब्यावर को जिला बनाने की बरसो पुरानी मांग के देखते हुए आज आम आदमी पार्टी, ब्यावर कार्यकर्ताओं द्वारा ब्यावर को जिला बनाने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन गया इस बजट सत्र में ब्यावर को जिला बनाने की घोषणा की जाये क्योंकि यह ब्यावर की जनता की बरसो पुरानी मांग है ब्यावर से कई छोटे कई शहरो को जिले का दर्जा दे दिया गया लेकिन राज्य का 13 वां सबसे बडे उपखण्ड की 40 साल से ब्यावर को जिला बनाने के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही दिया गया है व उपखण्ड के सबसे बड़े व सबसे पुराने राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में पहले ही डॉक्टरों की भारी कमी है ऐसे में डॉक्टरों को ब्यावर से लगभग 120 किलोमीटर दूर स्थित गांव कडेल, पीसांगन, सराधना इत्यादि गाव में आयोजित होने वाले कैम्पों में ड्यूटी लगाई जा रही है ब्यावर की जनता इन सब तमाशे से त्रस्त हो गई है।
आज ज्ञापन देने वालो में आम आदमी पार्टी ब्यावर से एडवोकेट नीलेश बुरड़, राधावल्लभ माहेश्वरी, मंजीतसिंह हुडा, बाबुलाल सेन, कैलाश सामरिया, अधिवक्ता बाबुलाल भाटी, भावेश गगवानी, खियाराम सिंगारिया, सूरजमल, मस्तान काठात, लीलाधर दाधीच, शंकर प्रजापति, कन्हयालाल खत्री, गोपाल कृष्ण, धीरज जैन, बालकिशन राठी आम आदमी पार्टी मसूदा से केसर काठात, राहुल काठात, राजू सिंह रावत, मोहम्मद सदीक अली, शौकीन काठात, मुराद काठात, चमन सिंह रावत, मुस्ताक अटक, रतन सिंह रावत, राम मेघवाल, प्रकाश सांवरिया, गोविंद रातड़िया, जोरावरसिंह आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved