For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179853486
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विहिप के हितचिंतक अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस पर शपथ व पहले पढाई फिर विदाई पोस्टर विमोचन। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के दो लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत |  Ajmer Breaking News: भगवान परशुराम जी मंदिर के स्थापना दिवस पर हुए कई कार्यक्रम |  Ajmer Breaking News: फायसागर पुलिस चौकी के सामने एक किड्स वेयर की दुकान पर ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर 2,800 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। |  Ajmer Breaking News: वरुण सागर रोड के पास कार और दोपहिया वाहन की टक्कर, क्षतिपूर्ति को लेकर हुआ विवाद |  Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे अस्पताल में दवा न मिलने और बदसलूकी का आरोप, पेंशनर करेंगे डीआरएम से शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रेल म्यूजियम में बिजली गुल और बंद होने की कगार पर होने का आरोप, सेंट्रल गर्वमेंट के प्रोजेक्ट पर उठे सवाल |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड का मामला दर्ज, घूघरा निवासी पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से स्वतः 1,79,000 रुपये कटे |  Ajmer Breaking News: अजमेर दक्षिण विधानसभा के वार्ड नंबर 47 में 52 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास, | 

अजमेर न्यूज़: चिकित्सा सुविधा के क्षेत्र में अजमेर शहर के बीच अजमेर वासियों की शीघ्र पहुंच में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत हॉस्पिटल इकाई स्वामी श्यामलानंद शिक्षा समिति की सौगात मिलने जा रही है।

Post Views 311

January 25, 2023

भारत हॉस्पिटल अजमेर वासियों के लिए अपनी चिकित्सा सेवाओं में अग्रसर होते हुए 100 बेड युक्त मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के रूप में स्वर्गीय डॉक्टर राजेश्वर पाल कौर के सपने को साकार करते हुए विश्व स्तरीय चिकित्सा सेवाओं को प्रदान करने के लिए तत्पर है ।

चिकित्सा सुविधा के क्षेत्र में अजमेर शहर के बीच अजमेर वासियों की शीघ्र पहुंच में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत हॉस्पिटल इकाई स्वामी श्यामलानंद शिक्षा समिति की सौगात मिलने जा रही है। भारत हॉस्पिटल गत 22 वर्षों से अपनी उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं के लिए अजमेर और अजमेर संभाग में लोकप्रिय भारत हॉस्पिटल अजमेर संभाग के मरीजों के लिए निरंतर अतुलनीय एवं किफायती चिकित्सा सेवाओं के लिए जाना जाता है। भारत हॉस्पिटल अजमेर वासियों के लिए अपनी चिकित्सा सेवाओं में अग्रसर होते हुए 100 बेड युक्त मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के रूप में स्वर्गीय डॉक्टर राजेश्वर पाल कौर के सपने को साकार करते हुए विश्व स्तरीय चिकित्सा सेवाओं को प्रदान करने के लिए तत्पर है ।
हॉस्पिटल के निदेशक डॉ प्रदीप कुमार जैन के साथ ही सहयोगी चिकित्सक डॉ राजाराम मंत्री कार्डियोलॉजिस्ट गंगाराम हॉस्पिटल दिल्ली, डॉक्टर सुभाष आगल गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट कोकिलाबेन हॉस्पिटल मुंबई ,अशोक शर्मा कार्डियोलॉजिस्ट दिल्ली जैसे महानगरों के बड़े अस्पतालों में सुपर स्पेशलिटी विशेषज्ञ के तौर पर काम कर रहे हैं ऐसी बीमारी की जटिलता के समाधान के लिए टेलीमेडिसिन पद्धति के जरिए संवाद किया जा सकता है, इसके लिए हॉस्पिटल में वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम भी बनाया गया है।भारत हॉस्पिटल का आर आर कॉलेज ऑफ नर्सिंग से एसोसिएशन है।अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के लिए कॉलेज के छात्र छात्राओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। डा प्रदीप जैन के नेतृत्व में ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीरज शर्मा न्यूरो सर्जन, डॉक्टर मनोज जैन,पथरी प्रोस्टेट रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर आनंद भगोरिया एवं डॉ विकास सलाहकार हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ, डॉक्टर निर्मल कुमार जांगिड़, प्रदीप कुमार कुमावत, डॉ हरीश माथुर जनरल मेडिसिन डॉक्टर प्रदीप कुमार जैन मधुमेह विशेषज्ञ, डॉक्टर सुरेश चंद्र स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर अर्चना खंडेलवाल, डॉक्टर सुभाष जैन नाक कान गला रोग विशेषज्ञ शिशु रोग विशेषज्ञ हॉस्पिटल,डॉक्टर कलावती कृष्णानी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रोमेश गौतम व डॉ गिरिराज शर्मा वात्सल्य हॉस्पिटल व डॉक्टर एकता जैन द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएगी। इसके अलावा शीघ्र ही अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित कार्डियक कैथ लैब का लाभ भी अजमेर वासियों को मिल सकेगा। विश्व स्तरीय सुविधाओं और मांगों को ध्यान में रखते हुए हॉस्पिटल में अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित दो मॉड्यूलर ओटी, 24 बेड आईसीसीयू,6 बेडेड प्राइवेट रूम और 5 ट्वीन शेयरिंग रूम की व्यवस्था के अतिरिक्त 10 बेडेड एन आई सी यू वात्सल्य हॉस्पिटल एवम् जनरल वार्ड की सुविधा उपलब्ध है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved