Post Views 61
January 25, 2023
राष्ट्रीय मतदाता दिवस,विभिन्न कार्यालयों में हुआ शपथ का आयोजन
अजमेर, 25 जनवरी।राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बुधवार को जिले के विभिन्न कार्यालयों में मतदान की शपथ दिलवाई गई। संभागीय आयुक्त श्री बी.एल. मेहरा ने कार्यालय के कार्मिकों को मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त श्री गजेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालयों एवं शाखाओं के अधिकारी एवं कार्मिकों को अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री राजेन्द्र सिंह ने मतदान की शपथ दिलवाई। इसी प्रकार जिले के समस्त राजकीय कार्यालयों में शपथ दिलाई गई।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved