For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179853475
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विहिप के हितचिंतक अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस पर शपथ व पहले पढाई फिर विदाई पोस्टर विमोचन। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के दो लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत |  Ajmer Breaking News: भगवान परशुराम जी मंदिर के स्थापना दिवस पर हुए कई कार्यक्रम |  Ajmer Breaking News: फायसागर पुलिस चौकी के सामने एक किड्स वेयर की दुकान पर ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर 2,800 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। |  Ajmer Breaking News: वरुण सागर रोड के पास कार और दोपहिया वाहन की टक्कर, क्षतिपूर्ति को लेकर हुआ विवाद |  Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे अस्पताल में दवा न मिलने और बदसलूकी का आरोप, पेंशनर करेंगे डीआरएम से शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रेल म्यूजियम में बिजली गुल और बंद होने की कगार पर होने का आरोप, सेंट्रल गर्वमेंट के प्रोजेक्ट पर उठे सवाल |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड का मामला दर्ज, घूघरा निवासी पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से स्वतः 1,79,000 रुपये कटे |  Ajmer Breaking News: अजमेर दक्षिण विधानसभा के वार्ड नंबर 47 में 52 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास, | 

अजमेर न्यूज़: ख्वाजा गरीब नवाज के 811वें उर्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजी गई चादर की गई पेश, प्रधानमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया

Post Views 61

January 25, 2023

ख्वाजा साहब भारत की महान आध्यात्मिक परंपराओं के प्रतीक हैं-पीएम मोदी

ख्वाजा गरीब नवाज के 811वें उर्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजी गई चादर की गई पेश, प्रधानमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया

ख्वाजा साहब भारत की महान आध्यात्मिक परंपराओं के प्रतीक हैं-पीएम मोदी

अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 811 वें सालाना उर्स में 25 जनवरी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भेजी गई  चादर ख्वाजा साहब की मजार पर पेश की गई। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, दरगाह कमेटी के अध्यक्ष सैयद शाही हुसैन, भाजपा सांसद भागीरथ चौधरी आदि कई भाजपाई मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजा गया अमन और शांति का संदेश भी पढ़कर सुनाया गया। मोदी ने अपने संदेश में उर्स के अवसर पर विश्व भर में ख्वाजा साहब के अनुयायियों को उर्स की मुबारकबाद व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दुनिया को प्रेम, सौहार्द और बंधुत्व का संदेश देने वाले महान सूफी संत के वार्षिक उर्स पर दरगाह शरीफ पर चादर भेजते हुए मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।भारत में विभिन्न पंथों मान्यताओं और आस्थाओं का सद्भावपूर्ण सह अस्तित्व हमारे देश की समृद्ध विरासत है। हमारे देश में संतों, पीरों व फकीरों ने शांति एकता और सद्भाव के पैगाम के जरिए राष्ट्र के सांस्कृतिक ताने बाने को सदैव मजबूती प्रदान की है। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भारत की महान आध्यात्मिक परंपराओं के प्रतीक हैं। गरीब नवाज द्वारा की गई मानवता की सेवा निरंतर पीड़ितों को प्रेरणा देती रहेगी। अनेकता में एकता हमारे देश की खूबसूरती है और सालाना उर्स विभिन्न मान्यताओं एवं आस्था के लोगों द्वारा इसी भावना को संजोते और सहजते हुए इसका उत्सव मनाने का अवसर है। आजादी के अमृत कालखंड में देश सामूहिक सामर्थ के जरिए प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए आगे कदम बढ़ा रहा है। मुझे विश्वास हैं कि सामूहिक सामर्थ के जरिए देश प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगा। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 811वें उर्स पर मैं दरगाह अजमेर शरीफ से देश की खुशहाली और समृद्धि की कामना करता हूं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved