For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179853478
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विहिप के हितचिंतक अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस पर शपथ व पहले पढाई फिर विदाई पोस्टर विमोचन। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के दो लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत |  Ajmer Breaking News: भगवान परशुराम जी मंदिर के स्थापना दिवस पर हुए कई कार्यक्रम |  Ajmer Breaking News: फायसागर पुलिस चौकी के सामने एक किड्स वेयर की दुकान पर ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर 2,800 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। |  Ajmer Breaking News: वरुण सागर रोड के पास कार और दोपहिया वाहन की टक्कर, क्षतिपूर्ति को लेकर हुआ विवाद |  Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे अस्पताल में दवा न मिलने और बदसलूकी का आरोप, पेंशनर करेंगे डीआरएम से शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रेल म्यूजियम में बिजली गुल और बंद होने की कगार पर होने का आरोप, सेंट्रल गर्वमेंट के प्रोजेक्ट पर उठे सवाल |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड का मामला दर्ज, घूघरा निवासी पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से स्वतः 1,79,000 रुपये कटे |  Ajmer Breaking News: अजमेर दक्षिण विधानसभा के वार्ड नंबर 47 में 52 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास, | 

अजमेर न्यूज़: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 811 वें उर्स के अवसर पर बुधवार को दरगाह में चादर पेश की गई।

Post Views 41

January 25, 2023

राजस्थान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. खानू खान बुधवाली ने दरगाह में जियारत कर चादर पेश की

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से दरगाह में चादर पेश
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष खानू खान बुधवाली ने पेश की चादर
      अजमेर, 25 जनवरी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 811 वें उर्स के अवसर पर बुधवार को दरगाह में चादर पेश की गई।
      राजस्थान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. खानू खान बुधवाली ने दरगाह में जियारत कर चादर पेश की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इन्साफ एवं हाजी कय्यूम खान भी उपस्थित रहीं।  सैय्यद वाहिद अंगारा चिश्ती ने चादर पेश करवाई।  बुधवाली ने दरगाह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संदेश का वाचन किया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का संदेश
        अपने संदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि “हिन्दुस्तान की सरजमीं को हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन हसन चश्तिी (र.अ.) गरीब नवाज जैसे ओलियाओं ने हमेशा खुदाई खिदमत और रुहानी तालीमात से दुनिया को फैजयाब किया है। गरीब नवाज ने समाज के कमजोर गरीब और बेसहारा लोगों की खिदमत करने, एक-दूसरे के साथ आपसी भाईचारा कायम रखने, मुल्क की बेहबूदी और परवर दिगार की इबादत करने पर जोर दिया। आज के दौर में जब मजहब के नाम पर समाज को कमजोर करने की कोशिशें की जा रही हैं, तब ख्वाजा गरीब नवाज का कौमी यकज़हती का पैगाम और भी ज्यादा मौजू हो जाता है। ख्वाजा गरीब नवाज जैसी अजीमुश्शान हस्ती के आस्ताने पर न सिर्फ हिन्दुस्तान बल्कि दुनिया के दीगर मुल्कों से भी सभी मजहबों के जायरीन उर्स के मौके पर अकीदत के साथ अपनी मन्नत लेकर तशरीफ लाते हैं। मुझे उम्मीद है उर्स मुबारक के मौके पर आने वाले तमाम जायरीन गरीब नवाज की रूहानी तालीमात हासिल कर अमन, चैन, खुशहाली और भाईचारे का पैगाम दूर-दूर तक फैलाएंगे।”


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved