For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179853474
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विहिप के हितचिंतक अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस पर शपथ व पहले पढाई फिर विदाई पोस्टर विमोचन। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के दो लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत |  Ajmer Breaking News: भगवान परशुराम जी मंदिर के स्थापना दिवस पर हुए कई कार्यक्रम |  Ajmer Breaking News: फायसागर पुलिस चौकी के सामने एक किड्स वेयर की दुकान पर ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर 2,800 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। |  Ajmer Breaking News: वरुण सागर रोड के पास कार और दोपहिया वाहन की टक्कर, क्षतिपूर्ति को लेकर हुआ विवाद |  Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे अस्पताल में दवा न मिलने और बदसलूकी का आरोप, पेंशनर करेंगे डीआरएम से शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रेल म्यूजियम में बिजली गुल और बंद होने की कगार पर होने का आरोप, सेंट्रल गर्वमेंट के प्रोजेक्ट पर उठे सवाल |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड का मामला दर्ज, घूघरा निवासी पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से स्वतः 1,79,000 रुपये कटे |  Ajmer Breaking News: अजमेर दक्षिण विधानसभा के वार्ड नंबर 47 में 52 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास, | 

अजमेर न्यूज़: गेगल थाना पुलिस ने होटल कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Post Views 31

January 25, 2023

आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी हत्या का प्रयास, लूटपाट, मारपीट आदि के 7 मुकदमे हैं दर्ज, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

गेगल थाना पुलिस ने होटल कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी हत्या का प्रयास, लूटपाट, मारपीट आदि के 7 मुकदमे हैं दर्ज, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

11 जनवरी 2023 को परिवादी अर्जुन सिंह राजपूत ग्राम जोगवा पुलिस थाना निवाई जिला बुलंदशहर हाल कर्मचारी होटल मकराना राज जयपुर रोड पर कार्यरत है ने बताया कि कुछ बदमाश होटल मकराना राज में तोड़फोड़ और होटल कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करके भाग छूटे हैं। जिस पर गेगल थाने में प्रकरण संख्या 10/ 2023, धारा 341, 323, 324, 325, 308, 452, 427 और 34 आईपीसी में दर्ज कर पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट के निर्देशानुसार आरोपियों को तत्काल पकड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वैभव शर्मा के मार्गदर्शन में वृत्ता अधिकारी के निकटतम सुपरविजन में मुखबिर तंत्र को मजबूत कर आरोपी सोराज गुर्जर निवासी राजपुरोहित डेयरी के सामने घुघरा को गिरफ्तार किया गया। जिसके खिलाफ जांच की जा रही है। साथ ही मुकदमे में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी सोराज गुर्जर के पूर्व में हत्या का प्रयास, चोरी, मारपीट और घर में घुसकर मारपीट जैसे 7 गंभीर प्रवृत्ति के अपराध दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में गेगल पुलिस थाना अधिकारी सुनील कुमार बेड़ा, सहायक उप निरीक्षक रुपाराम, कांस्टेबल रिश्वेंद महेंद्र, रामेश्वर शामिल थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved