Post Views 561
January 24, 2023
राजकीय प्राथमिक विद्यालय कनाडिया हाथी खेड़ा का वार्षिकोत्सव समारोह और भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर अंशदीप ने शिरकत की उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को चाहिए कि वो परीक्षा मैं अच्छे अंक लाकर कर अपने घर परिवार और स्कूल का नाम रोशन करें उन्होंने स्कूल के बड़े हुए नामांकन को लेकर शाला प्रधान सरिता यादव और अन्य अध्यापकों की सराहना की इस मौके पर हाथी खेड़ा सरपंच लाल सिंह रावत ने मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर का स्मृति चिन्ह देकर और माला पहनाकर स्वागत किया कार्यक्रम के दौरान शाला के विद्यार्थियों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया और उनकी खूब तालियां बटोरी
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved