For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 176808871
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर 815 वे उर्स में स्पेशल ट्रेन चलाने का मुतालबा |  Ajmer Breaking News: पहाड़गंज गुर्जर मोहल्ला में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत की पट्टियां गिरने से कमरे में सो रहे मकान मालिक की दबने की खबर, पुलिस मौके पर मौजूद। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर पशु मेले में परवान चढ़ी रौनक: 5-5 करोड़ के घोड़े बने आकर्षण का केंद्र, पर पशुपालकों की चुनौतियां और विदेशी पर्यटकों की कमी बरकरार |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में रेत से उकेरा गया राजस्थान का गौरव, 51 फीट ऊंची भगवान देवनारायण की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र |  Ajmer Breaking News: पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137 वीं जयंती पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन |  Ajmer Breaking News: गले के कैंसर की मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया क्षेत्रपाल हॉस्पिटल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप |  Ajmer Breaking News: अजमेर: पुष्कर मेले से पहले आरपीएफ/जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, चेतक एक्सप्रेस ट्रेन से 10 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा बरामद |  Ajmer Breaking News: विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर निःशुल्क डायबिटीज मेला व ओबेसिटी मैनेजमेन्ट परामर्श शिविर सम्पन्न, डायबिटीज टाईप 1 के बच्चों ने नृत्य के साथ बनाई ड्राईग   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के नया बाजार में चोरों का आतंक: गांधी पान कॉर्नर के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और सिगरेट चोरी, पुलिस गश्त पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: जमेर: दरगाह क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी पति-पत्नी दस्तयाब, स्पेशल टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई; तीन नाबालिग बच्चे भी साथ! | 

अजमेर न्यूज़: अपर महाप्रबंधक गौतम अरोड़ा ने अजमेर स्टेशन का निरिक्षण किया, उन्होंने प्लेटफार्म, सफाई व्यवस्था, स्टेशन परिसर, रनिंग रूम, खानपान इकाईयां, सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं का जायजा लिया

Post Views 81

January 16, 2023

मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ ने अपर महाप्रबंधक को स्टेशन से संबंधित विभिन्न कार्यों व गतिविधियों की जानकारी दी|

अपर महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे गौतम अरोड़ा अजमेर मंडल के एक दिवसीय दौरे पर अजमेर स्टेशन पहुचे और अजमेर स्टेशन का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान  मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ व अपर मंडल रेल प्रबंधक बलदेवराम, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक  विवेक रावत तथा स्टेशन मैनेजर अवधेश कुमार सहित मंडल के अन्य रेल अधिकारी उपस्थित थे। अपर महाप्रबंधक गौतम अरोड़ा ने अजमेर स्टेशन का गहन निरिक्षण किया, जिसके अन्तर्गत उन्होंने प्रतीक्षालय, बुकिंग, प्लेटफार्म, सफाई व्यवस्था, स्टेशन परिसर, रनिंग रूम, क्रू लॉबी, खानपान इकाईयां,  पानी की व्यवस्था, बुक स्टॉल, पे एंड यूज़ शौचालय सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं का जायजा लिया व रेल अधिकारिओं को आवश्यक सुझाव व निर्देश दिए। अपर महाप्रबंधक ने स्टेशन पर की गई व्यवस्थाओं से संतुष्टि व्यक्त की तथा कुछ कमियों के संबंध में अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए व शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा। मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ ने अपर महाप्रबंधक को स्टेशन से संबंधित विभिन्न कार्यों व गतिविधियों की जानकारी दी|
इसके अतिरिक्त अपर महाप्रबंधक द्वारा केरिज व वेगन डिपो का भी निरीक्षण किया गया| केरिज व वेगन डिपो के निरीक्षण के अंतर्गत अपर महाप्रबंधक  गौतम अरोड़ा ने पिट लाइन में कोच मरम्मत की बारीकियों को देखा| वाशिंग लाइन पर कोचों के रखरखाव का जायजा लिया और कर्मचारिओ को कार्यस्थल पर आने वाली समस्याओं पर चर्चा की | निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ व अपर मंडल रेल प्रबंधक बलदेवराम व वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर  करनीराम सहित अन्य रेल अधिकारी उपस्थित थे


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved