Post Views 71
January 16, 2023
अजमेर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एसओजी की एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल के ए आर जी स्थित निवास स्थान पर दबिश
साथ ही दिव्या मित्तल के उदयपुर, जयपुर और चिड़ावा के ठिकानों पर भी एसीबी ने दी दबिश, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और संपत्ति बरामद
एसओजी एएसपी दिव्या मित्तल पर रामगंज थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में परिवादी को निर्दोष होने के बावजूद नाम हटाने की एवज में दो करोड़ की रिश्वत मांगने का है मामला परिवादी द्वारा दी गई शिकायत पर एसीबी ने सत्यापन कर कार्रवाई को दिया अंजाम, एसीबी के एएसपी बजरंग सिंह ने बताया कि परिवादी द्वारा दी गई रिपोर्ट पर सत्यापन करने के बाद एसीबी मुख्यालय को जो शिकायत मिली थी उस पर कोर्ट से वारंट लेकर आज 5 स्थानों पर एक साथ सर्च कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।
एआरजी सिटी में एएसपी दिव्या मित्तल के घर, फार्म हाउस और एसओजी ऑफिस सहित उदयपुर में रिसोर्ट, जयपुर में घर और चिड़ावा में घर पर कार्रवाई जारी है।
सर्च कार्यवाही में मिले सबूतों के आधार पर एएसपी एसओजी दिव्या मित्तल को पहले हिरासत में लिया गया और उसके बाद गिरफ्तार कर जयपुर मुख्यालय ले जाया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved