Post Views 81
January 16, 2023
5 महीने से फरार चल रहे बलात्कार के आरोपी को मदनगंज पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
थाने पर दर्ज प्रकरण संख्या 354/2022 पर कार्रवाई करते हुए आरोपी किशनगढ़ मदनगंज मेहनत नगर निवासी प्रकाश राव को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट के आदेश अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वैभव शर्मा, उप अधीक्षक व्रत किशनगढ़ मनीष शर्मा के निर्देशन में थाने पर लंबे समय से पेंडिंग प्रकरणों में अनुसंधान के क्रम में महिला अत्याचार के प्रकरण संख्या 354/ 2022 में प्रार्थीया द्वारा थाने पर उपस्थित होकर रिपोर्ट पेश कर बताया गया कि आरोपी प्रकाश राव पिछले सात-आठ सालों से शादी का झांसा देकर उसका लगातार शोषण कर रहा है। आरोपी प्रकाश राव थाना प्रकरण दर्ज होने के पश्चात से ही लगातार अपने निवास स्थान से रूहपोश चल रहा था। आरोपी की तलाश के लिए उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण के नेतृत्व में टीम का गठन कर आरोपी के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस से बचने के लिए आरोपी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। आरोपी प्रकाश राव पुत्र ज्ञानचंद राव को तलाश कर हाजा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अधिकारी नेमीचंद चौधरी, उपनिरीक्षक लक्ष्मीनारायण, कॉन्स्टेबल रामराज, दातार, विनोद और सीताराम शामिल थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved