For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 176808862
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर 815 वे उर्स में स्पेशल ट्रेन चलाने का मुतालबा |  Ajmer Breaking News: पहाड़गंज गुर्जर मोहल्ला में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत की पट्टियां गिरने से कमरे में सो रहे मकान मालिक की दबने की खबर, पुलिस मौके पर मौजूद। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर पशु मेले में परवान चढ़ी रौनक: 5-5 करोड़ के घोड़े बने आकर्षण का केंद्र, पर पशुपालकों की चुनौतियां और विदेशी पर्यटकों की कमी बरकरार |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में रेत से उकेरा गया राजस्थान का गौरव, 51 फीट ऊंची भगवान देवनारायण की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र |  Ajmer Breaking News: पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137 वीं जयंती पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन |  Ajmer Breaking News: गले के कैंसर की मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया क्षेत्रपाल हॉस्पिटल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप |  Ajmer Breaking News: अजमेर: पुष्कर मेले से पहले आरपीएफ/जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, चेतक एक्सप्रेस ट्रेन से 10 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा बरामद |  Ajmer Breaking News: विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर निःशुल्क डायबिटीज मेला व ओबेसिटी मैनेजमेन्ट परामर्श शिविर सम्पन्न, डायबिटीज टाईप 1 के बच्चों ने नृत्य के साथ बनाई ड्राईग   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के नया बाजार में चोरों का आतंक: गांधी पान कॉर्नर के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और सिगरेट चोरी, पुलिस गश्त पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: जमेर: दरगाह क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी पति-पत्नी दस्तयाब, स्पेशल टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई; तीन नाबालिग बच्चे भी साथ! | 

अजमेर न्यूज़: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान भिनाय पंचायत समिति की पाडलिया एवं केरोट ग्राम पंचायत के 120 युवा ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए ली शपथ। 

Post Views 71

January 15, 2023

आईएसआई मार्का-4151 की जांच करके ही हेलमेट खरीदें व आईएसआई मार्का का उच्च गुणवत्ता वाला हेलमेट ही प्रयोग में लें, हेलमेट चालान के डर से नही अपितु अपनी जान की रक्षा के लिए लगाएं। 

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान भिनाय पंचायत समिति की पाडलिया एवं केरोट ग्राम पंचायत के 120 युवा ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए ली शपथ। 
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग  की प्रेरणा से आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड ,राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी, पंचायत समिति भिनाय तथा ग्राम पंचायत  पाडलिया एवं केरोट के संयुक्त तत्वाधान में हेलमेट प्रोत्साहन, शिक्षा, जागरूकता एवं अनिवार्यता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम पाडलिया एवं केरोट ग्राम पंचायत में अलग-अलग सम्पन्न हुआ जिसमें प्रशिक्षण के उपरांत दोनों ग्रांम पंचायतों के 60-60 युवाओं ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में सड़क सुरक्षा रो गाँव गाँव हैलो करने की शपथ ली।
प्रशिक्षण के दौरान प्रादेशिक परिवहन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड ने सभी ग्राम वासियों को सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी देते हुए बताया की सड़क दुर्घटना प्रदेश की मुख्य समस्याओं में से एक हैं ,संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित वर्ष 2021-2030 के इस सड़क सुरक्षा दशक में 50 प्रतिशत सडक दुर्घटनाओं एवं उनसे होने वाली मौतों को कम करने के लक्ष्य को पूरा करने के ग्रामीण क्षेत्र में सड़क सुरक्षा जागरूकता लाना बहुत ज़रूरी है इसके लिए हेलमेट प्रोत्साहन, शिक्षा, जागरूकता एवं अनिवार्यता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा अग्रदूत बनाये जा रहे है वो सभी शेष आठ वर्षों में दुर्घटनाओं तथा मौतों को कम करने के लिए ग्रामीणों को अब आगे आना ही होगा ।घर से निकल कर घर सुरक्षित पंहुचने के लिए उनके द्वारा तैयार सड़क सुरक्षा चक्र के 9 बिन्दुओं को उनकी लिखित सड़क सुरक्षा पॉकेट बुक के माध्यम से उदाहरण सहित समझाते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार की गुड़ सेमेरिटन प्रोत्साहन योजना के तहत घायलों की मदद करने के लिए आगे आने की अपील की ताकि सड़क दुर्घटनों में घायल लोगों को एक घण्टे के गोल्डन ऑवर में अस्पताल पंहुचाकर जान बचायी जा सके। साथ ही 5 हज़ार की प्रोत्साहन राशि तथा राष्ट्रीय अवार्ड के रूप में 1 लाख की राशि मिलने का तरीक़ा भी बताया ।राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी के परियोजना समन्वयक एवं प्रशिक्षक श्री प्रवेश सैनी ने बताया की सड़क दुर्घटनाओं के दर्ज आंकड़ों के अनुसार, हर साल देशभर में लगभग डेढ़ लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं और हजारों लोग मानसिक आघात, याददाश्त में कमी, हाथ या पैर की हानि, पूरे जीवन भर के लिए परेशानी वाली समस्याओं से पीड़ित हो जाते हैं। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान हेलमेट के आईएसआई मार्का की जांच करने की विधि के बारे में जानकारी देते हुए आग्रह किया की सभी लोग उचित आईएसआई मार्का-4151 की जांच करके ही हेलमेट खरीदें व आईएसआई मार्का का उच्च गुणवत्ता वाला हेलमेट ही प्रयोग में लें। सैनी ने कहा की हेलमेट चालान के डर से नही अपितु अपनी जान की रक्षा के लिए लगाएं। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved