Post Views 1151
December 18, 2022
गांव-गांव में जगी सड़क सुरक्षा की अलख, 180 अग्रदूतों ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ।
आओ हम गांवों से अभियान चलाकर भगवान श्री कृष्ण विश्व के प्रथम आदर्श चालक के देश को बनाए दुर्घटना मुक्त: डॉ. वीरेंद्र सिंह राठौड़
आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड ,राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, अजमेर , पंचायत समिति भिनाय तथा ग्राम पंचायत देवपुरा, पड़ांगा और राताकोट के संयुक्त तत्वाधान में हेलमेट प्रोत्साहन, शिक्षा, जागरूकता एवं अनिवार्यता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम देवपुरा, पड़ांगा और राताकोट ग्राम पंचायत में अलग-अलग सम्पन्न हुआ जिसमें प्रशिक्षण के उपरांत तीनो ग्रांम पंचायतों के 60-60 युवाओं ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में शपथ ली। सड़क सुरक्षा पर मुख्य प्रशिक्षण प्रादेशिक परिवहन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड ने दिया। राठौड ने प्रशिक्षण के दौरान सभी ग्राम वासियों को महाभारतकालीन रथ विद्या के बारें में बताते हुए कहा की हम सब मिलकर गांवों से अभियान चलाकर भगवान श्री कृष्ण विश्व के प्रथम आदर्श चालक के देश को दुर्घटना मुक्त बनाए, साथ ही घर से निकल कर घर सुरक्षित पंहुचने के लिए सड़क सुरक्षा चक्र के 9 बिन्दुओं को उदाहरण सहित प्रोत्साहन योजना के तहत घायलों की मदद करने के लिए आगे आने की अपील की ताकि सड़क दुर्घटनों में घायल लोगों की जान बचायी जा सके। ग्राम पंचायत देवपुरा सरपंच प्रतिनिधि श्री रामस्वरूप बैरवा ने देवपुरा में, ग्राम पंचायत पडांगा सरपंच प्रतिनिधि श्री जितेंद्र सिंह ने तथा राताकोट में सरपंच श्री इंद्रराज भील ने अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया और अपनी पंचायत में यह कार्यक्रम कराने पर सोसायटी टीम का आभार व्यक्त किया । राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी की परियोजना समन्वयक श्री प्रवेश सैनी ने बताया की सोसायटी गत वर्षों में लाखों लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किए जाने के बारे में बताते हुए हेलमेट प्रोत्साहन, शिक्षा, जागरूकता एवं अनिवार्यता अभियान योजना के तहत अब तक 41 हजार लोगों को ब्राण्डेड हेलमेट पर दिए जाने के बारे में बताया। साथ ही हेलमेट के की आईएसआई मार्का की जांच करने की विधि के बारे में जानकारी देते हुए आग्रह किया की सभी लोग उचित आईएसआई मार्का 4151 की जांच करके ही हेलमेट खरीदें व आईएसआई मार्का का हेलमेट ही प्रयोग में लें। सोसायटी की सह समन्वयक पूजा चौधरी ने सभी अतिथियों का सोसायटी की ओर से स्वागत करते हुए इस अभियान की थीम मेरा गांव-मेरी पहल, युवा सुरक्षित-देश सुरक्षित, युवा जाग्रत-देश जाग्रत, सर सलामत तो सब सलामत के तहत सोसायटी के अभियान पर प्रकाश डाला।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved