Post Views 151
December 18, 2022
अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ डिस्कॉम अजमेर का चतुर्थ अधिवेशन रविवार को जवाहर रंगमंच पर संपन्न
अधिवेशन में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया रहे मौजूद, वहीं अधिवेशन का उद्घाटन अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के अध्यक्ष मधुसूदन जोशी और मुख्य वक्ता महामंत्री राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ विजय सिंह वाघेला भी रहे मौजूद अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि के रूप में अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक वासुदेव देवनानी, दक्षिण विधायक अनिता भदेल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजस्थान एवं गुजरात प्रांत राज बिहारी शर्मा, महामंत्री भारतीय मजदूर संघ राजस्थान हरिमोहन शर्मा, राजस्थान विद्युत प्रभारी सीपी शर्मा, सह प्रभारी कैलाश सेन, प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मुकेश दाधीच, अध्यक्ष राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ धर्मेंद्र सांखला उपस्थित रहे। अधिवेशन के प्रथम सत्र में अखिल भारतीय अध्यक्ष मधुसूदन जोशी के द्वारा अधिवेशन स्थल जवाहर रंग मंच पर झंडारोहण के साथ उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि सतीश पूनिया, मुख्य वक्ता विजय सिंह वाघेला का उद्बोधन हुआ।
तत्पश्चात चित्र अनावरण और दीप प्रज्वलन किया गया। अधिवेशन में अजमेर डिस्कॉम के 11 जिलों से लगभग 15 सौ कार्यकर्ता शामिल हुए। जिनमें अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़, राजसमंद, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, नागौर, सीकर और झुंझुनूं जिलों से आए कार्यकर्ता मौजूद थे। अधिवेशन के द्वितीय सत्र में अजमेर डिस्कॉम से संबंधित कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें मुख्य रुप से फ्रेंचाइजी /एफआरटी आदि द्वारा बिजली कंपनियों में निजीकरण एवं ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगाने, 1 जनवरी 2004 के बाद भर्ती कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने, अधिमानता पर नियुक्त सहायकों को लिपिक बनाने, वर्ष 2012 से पूर्व के सभी कनिष्ठ लिपिकों को उनकी वरीयता के अनुसार पदोन्नति दिए जाने, तकनीकी सहायकों के 3, 12, 21, 30 का लाभ नियुक्ति तिथि से दिए जाने, सूचना सहायकों के पद के चैनलों को पिरामिड के आकार में बढ़ाए जाने, निगम के मंत्रालय लेखा शाखा और तकनीकी पदों का पुनः रिस्टेचयरिंग कराने, विद्युत कर्मचारियों को 300 यूनिट फ्री बिजली दिए जाने और निगम में व्याप्त कमीशन खोरी को समाप्त किए जाने, अजमेर डिस्कॉम में उपभोक्ताओं के अनुसार स्टाफिंग पैटर्न तेयार किए जाने आदि प्रमुख मांगों को लेकर प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार से मांगों पर चर्चा कर बिजली कंपनियों में तुरंत प्रभाव से नई भर्तियां की जाने की मांग रखी गई।
इस अवसर पर संभाग संगठन मंत्री भारतीय मजदूर संघ धरमू परवानी, महामंत्री नरेंद्र सिंह राठौर, संयुक्त महामंत्री विनीत कुमार जैन, कोषाध्यक्ष देवकरण सिंह, जिला अध्यक्ष नरेश शर्मा, जिला महामंत्री डूंगर सिंह जिला संगठन मंत्री राजेंद्र शर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष परिवहन फेडरेशन आनंद सिंह निहाल, जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ धर्मेंद्र हिंगोनिया, कार्यकारी अध्यक्ष राजू सेन, गजेंद्र सिंह, पंकज जागीड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved