Post Views 71
December 18, 2022
अजय नगर इलाके के वार्ड नंबर 29 में करीब 4 साल पहले विधायक अनिता भदेल के प्रयासों से टंकी की स्वीकृति जारी हुई लेकिन इसके बाद यहां टंकी का निर्माण नहीं हो पाया सत्ता बदली और लोग पानी की समस्या से त्रस्त होते चले गए इस बीच मंडल अध्यक्ष मोहन लालवानी और उनकी पत्नी स्थानीय पार्षद हेमलता खत्री ने प्रयास किए और अनीता भदेल के समक्ष समस्या रखी क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन किया तब भदेल के प्रयास रंग लाए तो आखिरकार टंकी के लिए स्वीकृति मिली गई जिसका शिलान्यास समारोह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के हाथों किया गया इस दौरान पूनिया ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की कथनी और करनी में फर्क है और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ ढकोसला से ज्यादा कुछ नहीं बाइट यहां टंकी का निर्माण होने से करीब 15 से ज्यादा कॉलोनी में रहने वाले लोगों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी इस टंकी पर 3करोड़ ₹56 लाख रुपए खर्च होंगे माना जा रहा है कि यह निर्माण कार्य 9 माह में पूर्ण कर लिया जाएगा प्रदेश अध्यक्ष पुनिया ने सांसद भागीरथ चौधरी विधायक अनिता भदेल ,विधायक वासुदेव देवनानी और स्थानीय पार्षद हेमलता खत्री आर्य मंडल अध्यक्ष मोहन लालवानी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में विधिवत पूजा अर्चना कर टंकी का शिलान्यास किया इस मौके पर विधायक अनिता भदेल ने पुनिया का बुके देकर स्वागत किया तो वही मंडल अध्यक्ष लालवानी ने साफा पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया इससे पूर्व महिला मोर्चा की ओर से भी तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved