For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 164180953
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर डेयरी में विशिष्ट अतिथियों ने किया प्लांट का भ्रमण: चेयरमैन रामचन्द्र चौधरी ने साझा की डेयरी की आधुनिक कार्यप्रणाली व उपलब्धियाँ |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जेएलएन अस्पताल के बाहर मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा लगातार किए जा रहे अस्थायी अतिक्रमण के विरुद्ध ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, |  Ajmer Breaking News: जेएलएन अस्पताल में पहली बार हुआ जटिल कैरोटिड आर्टरी का ऑपरेशन, लकवे से पीड़ित महिला को मिली नई उम्मीद। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम महापौर अनामिका शर्मा ने वार्ड का किया निरीक्षण,वार्ड नंबर 3 में अधिकारियों संग निरीक्षण, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए गए निर्देश,खाली प्लॉटों में कचरा न फेंकने की अपील |  Ajmer Breaking News: नगर निगम महापौर अनामिका शर्मा ने अजमेर शहर में नगर निगम द्वारा संचालित पिंक टॉयलेट्स (महिला शौचालय) का औचक निरीक्षण किया।  |  Ajmer Breaking News: ​शादी का डिजिटल कार्ड खोलना पड़ा भारी: मोबाइल पर आए लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़े ₹2.59 लाख, पुलिस जांच में जुटी |  Ajmer Breaking News: राजनीतिक कार्यक्रम में नगर निगम कर्मचारियों की ड्यूटी क्यों? सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल का आरोप-डॉ. राजकुमार जयपाल  |  Ajmer Breaking News: अजमेर: 10 दिनों के गणेशोत्सव का हुआ समापन, आजाद पार्क में धूमधाम से हुआ गणपति विसर्जन |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम महापौर एक्शन मोड में, वार्ड ओर नगर निगम भवन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को साफ-सफाई एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश, |  Ajmer Breaking News: कायड़ के नजदीक महेश कॉलोनी निवासी आशुतोष सिंह चौहान की मारुति में 6 फिट लम्बा सांप घुसा होने से हड़कंप मच गया। | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में 4 साल में जनसेवा के ऐतिहासिक कार्य किये- शैलेंद्र अग्रवाल

Post Views 51

December 18, 2022

शैलेंद्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित मंत्रिमंडल को 4 वर्ष के सफलतम कार्यकाल व जनहित के कार्यों के लिये बधाई व धन्यवाद प्रेषित किया है

राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में 4 साल में जनसेवा के ऐतिहासिक कार्य किये- शैलेंद्र अग्रवाल

अजमेर 18 दिसंबर , राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक व अजमेर संभाग के प्रभारी पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल ने राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नैतृत्व में प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा 4 वर्ष के कार्यकाल में जनहित व जनसेवा के कार्यों के लिए लिये गये ऐतिहासिक निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि 2023 में होने वाले राजस्थान विधानसभा के चुनाव में पुनः कांग्रेस की सरकार बनेगी। अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी के नैतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को राजस्थान में मिल रहे अभुतपूर्व जनसमर्थन व भाजपा द्वारा निकाली गयी जन आक्रोश यात्रा की असफलता से भी यह बात जगजाहिर हो चुकी है की आम नागरिक भाजपा व केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनविरोधी नितियों, महंगाई, बेरोजगारी, भृष्टाचार वादा खिलाफी से बेहद नाराज है वहीं राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा 4 वर्ष के कार्यकाल में लिये गये विभिन्न जन कल्याणकारी निर्णयों व योजनाओं से खुश होकर अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में पुनः कांग्रेस सरकार बनाने का मन बना चुके हैं। 
     शैलेंद्र अग्रवाल ने कहा कि 4 वर्ष के कार्यकाल में राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत के नेतृत्व लागू की गयी प्रमुख योजनाओं में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में अभी तक 27.60 लाख मरीजों को 3195/- करोड़ रुपये का निशुल्क इलाज, ओल्ड पेंशन स्कीम, 1.36 लाख सरकारी नौकरी दी गयी व 1.21 लाख सरकारी भर्ती प्रक्रियाधीन व 1 लाख पदों पर प्रस्तावित, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारन्टी योजना में अभी तक 3 लाख 50 हजार जॉब कार्ड जारी, राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल में लगभग 30 लाख लोगों ने लिया, पालनहार योजना के तहत दी जाने वाली 500/- रुपये से 2500/- रुपये तक की आर्थिक सहायता में अभी तक 6 लाख 64 हजार बच्चे लाभांवित, इंदिरा रसोई योजना के तहत प्रदेश में 951 रसोई प्रारंभ सहित राजीव गांधी स्कोलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, बालिकाओं को स्कूटी वितरण, मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना, मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, टेक्नोलोजी से विकास, सस्ती घरेलू बिजली, किसानों को सस्ती बिजली, मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना, उड़ान योजना व मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना सहित  ऐसे अनेक निर्णयों से प्रदेश के लाखों लोगों को राहत प्रदान की गयी है। 
   शैलेंद्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित मंत्रिमंडल को 4 वर्ष के सफलतम कार्यकाल व जनहित के कार्यों के लिये बधाई व धन्यवाद प्रेषित किया है


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved