For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 163959441
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजनीतिक कार्यक्रम में नगर निगम कर्मचारियों की ड्यूटी क्यों? सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल का आरोप-डॉ. राजकुमार जयपाल  |  Ajmer Breaking News: अजमेर: 10 दिनों के गणेशोत्सव का हुआ समापन, आजाद पार्क में धूमधाम से हुआ गणपति विसर्जन |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम महापौर एक्शन मोड में, वार्ड ओर नगर निगम भवन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को साफ-सफाई एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश, |  Ajmer Breaking News: कायड़ के नजदीक महेश कॉलोनी निवासी आशुतोष सिंह चौहान की मारुति में 6 फिट लम्बा सांप घुसा होने से हड़कंप मच गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में श्री दगडू सेठ गणेश विसर्जन शोभायात्रा, नासिक से मंगाए ढोल की थाप पर जमकर नाचे भक्त |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन से AC कॉपर वायर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर नगर निगम के  नए मेयर और डिप्टी मेयर ने औपचारिक रूप से संभाला पदभार।   |  Ajmer Breaking News: नगर निगम में मेयर ओर डिप्टी मेयर के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन ,कांग्रेस ने शपथ ग्रहण समारोह के बाहर जताया कड़ा विरोध!   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बड़े पीर पहाड़ी पर उर्स, चिल्ला शरीफ पर हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी रज़ियल्लाहु तआला अन्हो का उर्स ए कादरिया का जश्न.... |  Ajmer Breaking News: बॉलीवुड फिल्म एक्टर जैद खान पहुंचे अजमेर शरीफ , ख्वाजा साहब के दरबार में चादर पेश कर ग्यारहवीं शरीफ के लंगर का किया है ऐहतमाम.... | 

अजमेर न्यूज़: फर्जी सिम, फर्जी ट्रेलर नंबर और फर्जी ड्राइवर बनाकर ट्रांसपोर्ट कंपनियों से सरिये और सीमेंट भरकर खुर्द बुर्द करने वाला जोधपुर का ट्रांसपोर्टर और खनन व्यवसाई गिरफ्तार

Post Views 111

December 18, 2022

अभियुक्त नारायण राम विश्नोई वारदात को अंजाम देने के लिए ड्राइवर को फर्जी सिम और मोबाइल टेलर के फर्जी नंबरों के कागजात देकर भेजता था ताकि पुलिस की पकड़ में ना आ सके

फर्जी सिम, फर्जी ट्रेलर नंबर और फर्जी ड्राइवर बनाकर ट्रांसपोर्ट कंपनियों से सरिये और सीमेंट भरकर खुर्द बुर्द करने वाला जोधपुर का ट्रांसपोर्टर और खनन व्यवसाई गिरफ्तार

20  अगस्त अगस्त 2022 को परिवादी अतुल जैन निवासी संगम कॉलोनी मेयो लिंक रोड द्वारा अलवर गेट थाने में एक लिखित लिखित रिपोर्ट दी गई। जिसमें बताया कि उनकी फर्म मेसर्स महावीर आयरन एंड 5/6  रीको एरिया परबतपुरा में स्थित है। उनके द्वारा लोहे के सरिए पत्ती एंगल का निर्माण कर विक्रय किया जाता है। 17 अगस्त को जोधपुर माल भेजने के लिए विकास ड्रा कंपनी के मालिक मोइन खान से संपर्क किया तो मोइन खान ने ट्रक भेजा और कांटे पर खड़ा करके बिल लेने के पश्चात जोधपुर के लिए रवाना किया। दूसरे दिन 18 अगस्त को बिल देने गए तो ड्राइवर नहीं मिला, मोबाइल भी बंद रहा। जिसके बाद ड्राइवर विकास ट्रांसपोर्ट कंपनी ने उनके साथ धोखाधड़ी की जानकारी मिली, जिसका पता लगने पर उनके द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई ।

जिस पर प्रकरण संख्या 370/22 धारा 420, 406 आईपीसी में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट के द्वारा मिले आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, वृत्ता अधिकारी दक्षिण सुनील सियाग के निर्देशन में आदर्श नगर थाना प्रभारी सुगन सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसने तकनीकी सहायता के आधार पर सूचना एकत्रित कर शातिर अपराधी नारायण राम विश्नोई उम्र 34 साल निवासी विनायकपुरा भवाद पुलिस थाना जिला जोधपुर को गिरफ्तार करने में कामयाबी प्राप्त कर ली। अभियुक्त नारायण राम विश्नोई वारदात को अंजाम देने के लिए ड्राइवर को फर्जी सिम और मोबाइल टेलर के फर्जी नंबरों के कागजात देकर भेजता था ताकि पुलिस की पकड़ में ना आ सके। अभियुक्त से पूछताछ में तीन अलग-अलग वारदातों का खुलासा हुआ है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved