Post Views 61
December 17, 2022
अजमेर ! अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ एवं जिला कलेक्टर अजमेर को पत्र लिखकर तारागढ़ पर बनाए जाने वाले रोप वे को फाय सागर से तारागढ़ बनाए जाने का आग्रह किया है।
कांग्रेस के निवर्तमान महासचिव बंसल ने पत्र में बताया कि राजस्थान पर्यटन निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में तारागढ़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है एवं तारागढ़ पर रोपवे का निर्माण भी प्रस्तावित है ! जिला प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा तारागढ़ पर रोप वे निर्माण के लिए सर्वे किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि फाय सागर से तारागढ़ वाया गंगा भैरव मंदिर अथवा काजीपुरा से तारागढ़ वाया गंगा भैरव मंदिर निर्मित कराया जाए। इस मार्ग पर प्राकृतिक सौंदर्य ऐतिहासिक एवं पुरातत्व महत्व की इमारतें रहस्य एवं रोमांच है। इस मार्ग से रोप वे बनाने पर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा एवं फायसागर हाथी खेड़ा काजीपुरा क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा। फाय सागर क्षेत्र से रोप वे स्टेशन बनाने पर पर्यटकों के लिए पर्याप्त पार्किंग सुविधा एवं पर्यटकों के घूमने के लिए फाय सागर दर्शनीय पर्यटन स्थल है।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved