For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 159348344
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ​वार्ड नंबर 8 में चुनाव प्रचार परवान चढ़ा, कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कंवर ने संजय नगर में किया जनसंपर्क |  Ajmer Breaking News: ​11 सितंबर को मतदान के दिन कांग्रेस की लीगल टीम कंट्रोल रूम से रखेगी पैनी नजर: डॉ. राजकुमार जयपाल |  Ajmer Breaking News: बालिका दिवस पर सोफिया स्कूल की छात्राओं का नुक्कड़ नाटक,कलेक्ट्रेट के बाहर सुरक्षित माहौल और बैड टच के खिलाफ दिया कड़ा संदेश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: सावित्री चौराहे पर फूटी पेयजल की मुख्य पाइपलाइन, सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगीना बाग स्थित जतोई दरबार में संत बाबा होतूराम साहिब जी का 67वाँ वार्षिक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ दिनांक 8, 9 एवं 10 सितम्बर 2026 को मनाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर: वार्ड 6 में प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह रावत बीरा का तूफानी जनसंपर्क,फाईसागर से लेकर काजीपुरा तक घर-घर जाकर मांगे वोट |  Ajmer Breaking News: स्थानीय निकाय और वार्ड चुनावों को लेकर सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। प्रत्याशी चुनावी समर में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 8 में चुनावी हलचल तेज, कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कंवर ने किया जनसंपर्क जीते तो सबसे पहले दिलाएंगे पट्टे, नालों की होगी सफाई |  Ajmer Breaking News: ​वार्ड 8: पट्टा और स्ट्रीट लाइट की समस्या पर बड़ा वादा, भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह का दावा— वार्ड 8 को बनाएंगे स्मार्ट वार्ड,डोर-टू-डोर जनसंपर्क में मिल रहा अपार जनसमर्थन |  Ajmer Breaking News: इंस्टाग्राम पर पार्सल का झांसा देकर महिला से 1.38 लाख रुपये की साइबर ठगी, मामला दर्ज,झूलेलाल कॉलोनी की रहने वाली पीड़िता से किस्तों में ऐंठे गए रुपये, | 

अजमेर न्यूज़: नागरिक सुरक्षा विभाग के 60वें स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम

Post Views 871

December 6, 2022

मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त भंवरलाल मेहरा ने आयोजित कार्यक्रम का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया

नागरिक सुरक्षा विभाग के 60वें स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम नागरिक सुरक्षा कार्यालय परिसर आईजी पुलिस कार्यालय जयपुर रोड पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त भंवरलाल मेहरा थे ।
नागरिक सुरक्षा अजमेर के नियंत्रक एवं जिला कलेक्टर अंशदीप, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, शहर एवं प्रभारी नागरिक सुरक्षा श्रीमती भावना गर्ग, सहायक आयुक्त लोक सेवाएं एवं उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा श्रीमती देविका तोमर के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर संभागीय आयुक्त के आगमन पर नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक गौरव द्वारा रेस्क्यू टेक्निक रेप्लिंग शेप के जरिए केराविनर के सहारे व कुमारी सिमरन स्वयंसेवकों द्वारा मल्टीपल थम नॉट पद्धति से बिल्डिंग से उतरकर उन्हें गुलाब भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात नागरिक सुरक्षा के ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद अतिरिक्त जिला कलक्टर अजमेर द्वारा भारत सरकार व राज्य सरकार से प्राप्त संदेशों को पढ़कर सुनाया गया। तत्पश्चात संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा ने अपने उद्बोधन में नागरिक सुरक्षा की सेवाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 1962 के चीनी आक्रमण से सबक लेकर भारत सरकार द्वारा इस संगठन का गठन किया गया था। जिसने 1965 व 1971 के युद्ध में जानमाल की हानि को कम से कम तक सीमित करते हुए उत्पादन की निरंतरता को बनाए रखते हुए युद्ध रत सैन्य बलों के मनोबल को बढ़ाया। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा देविका तोमर ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में सरकारी अधिकारी व गणमान्य अतिथियों के अतिरिक्त नागरिक सुरक्षा के 1971 के युद्ध काल में सेवाएं दे चुके  व्योवृद्ध सदस्य सुदर्शन शर्मा, श्रवण सिंह रावत ने भी अपने अनुभव साझा किए और मार्गदर्शन प्रदान किया। इस मौके पर मंच संचालन नागरिक सुरक्षा के कार्मिक प्रशांत झा,आयोजन व्यवस्था शक्ति सिंह, रवि कुमार द्वारा नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों के सहयोग से किया गया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved