Post Views 111
December 6, 2022
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सुरक्षा के बीच पहुंची अजमेर ,किशनगढ़ एयरपोर्ट से सुरक्षा कारकैड ममता बनर्जी को लेकर पहुंचा दरगाह
सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में की जियारत, सर्किट हाउस में कुछ वक्त विश्राम के बाद पुष्कर के लिए हुई रवाना
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 24 साल बाद मंगलवार को अजमेर पहुंची। यहां उन्होंने सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में जियारत की और बाद जियारत दरगाह दीवान सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान से उनके निवास पर पहुंचकर मुलाकात की। दरगाह जियारत के बाद दरगाह दीवान सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान के साहिबज़ादे सैयद नसीरूद्दीन चिश्ती उन्हें अपने साथ पैदल दीवान हवेली की ओर ले कर गए आगे आगे ममता बनर्जी और पीछे पीछे सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस का जाब्ता दीवान हवेली पहुंचा। कुछ देर दीवान जैनुअल आबेदीन अली खान से मुलाकात और बातचीत करने के बाद ममता बनर्जी पुनः दरगाह के गेट पर पहुंची।जंहा से वह अपने वाहन में बैठकर सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गई। कुछ देर सर्किट हाउस में भोजन व विश्राम के बाद वे तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंची।जंहा उन्होंने जगत पिता ब्रह्माजी के दर्शन किए। इस बीच जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से ममता बनर्जी के लिए तीन चक्रीय सुरक्षा व्यवस्था को अंजाम दिया गया। 12:00 बजे दिल्ली से उनका विशेष विमान उड़ान भरकर किशनगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचा। जहां से उन्हें सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग द्वारा दरगाह लाया गया। जिस रास्ते से कारकेड गुजरा उस रास्ते की सभी मार्ग बंद कर दिए गए। सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों का अभिवादन करती हुई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दरगाह पहुंची।जहां खादिम मुकद्दस मोइनी ने उनका स्वागत कर उन्हें जियारत कराई। इस बीच पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, सहायक पुलिस अधीक्षक प्रियंका रघुवंशी सहित सीआईडी और जिला पुलिस का जाब्ता सुरक्षा के लिए दरगाह के अंदर और बाहर तैनात रहा।दरगाह जियारत के दौरान दरगाह कमेटी और अंजुमन संस्था की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह दिए गए तो वही खादिम मुकद्दस मोइनी ने ममता बनर्जी को चुनरी ओढ़ाई और दरगाह का तबरुख भेंट किया। यंहा उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की।
इससे पूर्व किशनगढ़ एयरपोर्ट पर मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भी बहुत से राजस्थानी हैं और वहां सब मिल-जुल कर रहते हैं। मैं आज अजमेर दरगाह जियारत और पुष्कर में ब्रम्हा जी के दर्शन के लिए आई हूं।तृण मूल कांग्रेस प्रवक्ता साकेत गोखले की गिरफ्तारी पर ममता बनर्जी ने कहा कि मैं इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती हूं। साकेत गोखले बीमार हालत में हैं केवल एक ट्वीट को निंदा मान कर उसे गिरफ्तार करना बेहद दुखद है।हमारे खिलाफ तो रोजाना पता नहीं कितने ट्वीट होते हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved