For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 159348398
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ​वार्ड नंबर 8 में चुनाव प्रचार परवान चढ़ा, कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कंवर ने संजय नगर में किया जनसंपर्क |  Ajmer Breaking News: ​11 सितंबर को मतदान के दिन कांग्रेस की लीगल टीम कंट्रोल रूम से रखेगी पैनी नजर: डॉ. राजकुमार जयपाल |  Ajmer Breaking News: बालिका दिवस पर सोफिया स्कूल की छात्राओं का नुक्कड़ नाटक,कलेक्ट्रेट के बाहर सुरक्षित माहौल और बैड टच के खिलाफ दिया कड़ा संदेश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: सावित्री चौराहे पर फूटी पेयजल की मुख्य पाइपलाइन, सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगीना बाग स्थित जतोई दरबार में संत बाबा होतूराम साहिब जी का 67वाँ वार्षिक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ दिनांक 8, 9 एवं 10 सितम्बर 2026 को मनाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर: वार्ड 6 में प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह रावत बीरा का तूफानी जनसंपर्क,फाईसागर से लेकर काजीपुरा तक घर-घर जाकर मांगे वोट |  Ajmer Breaking News: स्थानीय निकाय और वार्ड चुनावों को लेकर सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। प्रत्याशी चुनावी समर में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 8 में चुनावी हलचल तेज, कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कंवर ने किया जनसंपर्क जीते तो सबसे पहले दिलाएंगे पट्टे, नालों की होगी सफाई |  Ajmer Breaking News: ​वार्ड 8: पट्टा और स्ट्रीट लाइट की समस्या पर बड़ा वादा, भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह का दावा— वार्ड 8 को बनाएंगे स्मार्ट वार्ड,डोर-टू-डोर जनसंपर्क में मिल रहा अपार जनसमर्थन |  Ajmer Breaking News: इंस्टाग्राम पर पार्सल का झांसा देकर महिला से 1.38 लाख रुपये की साइबर ठगी, मामला दर्ज,झूलेलाल कॉलोनी की रहने वाली पीड़िता से किस्तों में ऐंठे गए रुपये, | 

अजमेर न्यूज़: श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर का 47वा स्थापना दिवस कार्यक्रम कोटेश्वर महादेव मंदिर में संस्था अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Post Views 31

December 5, 2022

इस अवसर पर संस्था की आम सभा, भजन, मनोरंजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा गेम्स भी कराये गये

श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर का 47वा स्थापना दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न, आमसभा, भजनों, ज्ञानवर्धक संस्मरण व हास्य व्यंग्य के साथ सदस्यों का जन्मदिन भी मनाया
   
अजमेर , श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर का 47वा स्थापना दिवस कार्यक्रम कोटेश्वर महादेव मंदिर, हाथी खेड़ा, फॉयसागर रोड़ अजमेर में संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था की आम सभा, भजन, मनोरंजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा गेम्स भी कराये गये एवं संस्था के जिन सदस्यों का इस माह जन्मदिवस आता है उनका माल्यार्पण कर व शुभकामना कार्ड देकर अभिनंदन भी किया गया।
       संस्था के अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ ईश वंदना व सामूहिक स्तुति प्रार्थना के साथ हुआ इसके पश्चात महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने गत आमसभा का कार्यवाही विवरण पढ़कर सुनाया जिसकी उपस्थित सभी सदस्यों ने पुष्टि कर अनुमोदन किया। अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए  संस्था की स्थापना दिवस की बधाई दी एवं संस्था की वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी कार्यक्रमों में पदाधिकारियों तथा सभी सदस्यों के सक्रिय सहयोग के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया। 
      इस अवसर पर संस्था के जिन सदस्यों का इस माह जन्मदिवस आता है उनमें सर्वश्री सत्यनारायण मंगल, अशोक कुमार शर्मा, द्वारका प्रसाद माथुर, राजेंद्र कुमार शिवहरे, विष्णु अवतार गोयल व दिनेश प्रणामी का माल्यार्पण कर व शुभकामना कार्ड देकर अभिनन्दन किया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की गयी। संस्था के आजीवन सदस्य श्री हनुमान प्रसाद छीपा द्वारा श्री राम असहाय सेवा ट्रस्ट में सेवा कार्य के लिये विशेष सहयोग प्रदान करने पर उनका आभार व्यक्त किया गया। 
     संस्था के स्थापना दिवस पर संस्था सदस्य श्री ओमप्रकाश वर्मा द्वारा कोटेश्वर महादेव का शिव तांडव स्त्रोतम अभिषेक कर शिव परिवार का नयनाभिराम श्रृंगार किया सभी सदस्यों ने दर्शन लाभ प्राप्त कर आशीर्वाद लिया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved