Post Views 91
November 24, 2022
पुष्कर के निकट का कानस गांव से गुजरने वाली पुलिया पर नवनिर्मित हाईवे पर एक ट्रक और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में मोटरसाइकिल सवार अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों भीड़ लग गई। मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुष्कर पुलिस को दी ।सूचना पर पहुंची पुष्कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। साथी ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर थाने ले आए।
पुष्कर थाने के हेड कांस्टेबल हरफूल मीणा ने बताया कि मृतक टोंक जिले के रजवास गांव निवासी 56 वर्षीय घासी लाल बेरवा पुत्र नाथू लाल बेरवा अपनी मोटरसाइकिल नंबर आरजे 26 एस एच 7123 पर सवार होकर अजमेर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अजमेर की तरफ से आ रहे और नागौर की तरफ जा रहे ट्रक आरजे 21 जिए 6124 दुर्घटना का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार 100 मीटर तक घसीटते चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि मौके पर कानस पुलिया पर ना तो कोई दिशा सूचक लगे हैं और नवीन निर्माणाधीन बाईपास होने की वजह से मोटरसाइकिल सवार गफलत में रॉन्ग साइड से प्रवेश कर रहा था। इसी दौरान ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई।
सूचना पर पहुंची पुष्कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पुष्कर के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया। वही ट्रक चालक जिला जोधपुर के भोपालगढ़ तहसील निवासी 27 वर्षीय मुन्ना खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । सूचना पर पहुंचे मृतक घासी लाल बेरवा के साले गनाहेड़ा निवासी अर्जुन लाल बेरवा ने अपने परिजनों को सूचित कर दिया है। जिनके आने के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा ।
मृतक घासी लाल बेरवा के साले और मृतक की तलाशी के दौरान मिले परिचय पत्र के आधार पर पुलिस जांच में पता चला कि मृतक भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले वित्त मंत्रालय के सीमा शुल्क केंद्रीय उत्पाद शुल्क एवं सेवा कर विभाग जयपुर में हेड हवलदार पद पर कार्यरत था। मैं थक फिलहाल कार्यालय आयुक्त, केंद्रीय उत्पाद शुल्क, स्टेचू सर्किल, जयपुर में अपनी सेवाएं दे रहा था।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved