For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155475674
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: त्योहारी सीजन पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में जांच हेतु लिए नमूने                 |  Ajmer Breaking News: ​भाजपा के आचार संहिता उल्लंघन पर कांग्रेस का कड़ा प्रहार: मातृशक्ति फेस्ट से हटे उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी व भाजपा नेताओं के पोस्टर, सत्ता के दुरुपयोग पर कांग्रेस का कड़ा पहरा ​ |  Ajmer Breaking News: 22 अगस्त 2026, शनिवार को सेवा मंदिर अस्पताल परिसर मे मानव अधिकार मिशन अजमेर की सहभागिता में निःशुल्क एलोपैथी व होमियोपैथी चिकित्सा परामर्श शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में रविवार को जवाहर रंगमंच पर होगा प्रदेश स्तरीय जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह, 200 से अधिक प्रतिभाओं का होगा सम्मान, |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के शिशु रोग विभाग में महिला से अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का आरोप, प्रथम वर्ष पीजी छात्र डॉ शुभम निलंबित |  Ajmer Breaking News: 1501वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी 26 अगस्त को, निकलेगा विशाल जुलूस, डीजे की पिकअप और आतिशबाजी पर रहेगा प्रतिबंध, मुस्लिम समाज में उत्साह |  Ajmer Breaking News: SI-PTI परीक्षा के फिजिकल टेस्ट में फर्जी अभ्यर्थी भेजने का मामला, प्रशासन ने अलवर गेट थाने में दी शिकायत |  Ajmer Breaking News: शातिर दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार, एक स्कूटी और दो मोटरसाइकिल बरामद |  Ajmer Breaking News: चूड़ी खरीदने के दौरान महिला के पर्स से 25 हजार की नगदी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात |  Ajmer Breaking News: 18 साल के विश्वास में सेंध: सट्टे में हारी रकम लौटाने के लिए मालिक की दुकान से 750 ग्राम सोना और 15 लाख की नगदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार  | 

अजमेर न्यूज़: नगर पालिका का बकाया है 1 करोड़ 34 लाख से अधिक का बिल, पंचायत समितियों का भी है लाखों बकाया,सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए 10 हजार से अधिक बिल नहीं चुकाने पर कटेंगे कनेक्शन

Post Views 101

November 24, 2022

भगवानपुरा, तिलोरा, किशनपुरा, मंझेवला,कड़ेल,खोरी,देवनगर,आसान कुंडिया, कवलाई,डुंगरिया के 19 कनेक्शनों का 14 लाख 52 हजार 4 सौ 79 रुपये का स्थाई कनेक्शन का बिल चल रहा है बकाया

अजमेर डिस्कॉम द्वारा बकाया बिलों के भुगतान के लिए चलाए जा रहे अभियान का असर अब तीर्थ नगरी पुष्कर में भी देखने को मिल रहा है । जिसको लेकर विभाग अब तैयारियों में जुट गया है। विभाग अपने स्तर पर बड़े बकाया बिलों की लिस्टिंग कर कनेक्शन धारकों से संपर्क करने में जुट गया है। अभियान के दौरान 10,000 से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं के कम से कम 10 कनेक्शन प्रति फीडर इंचार्ज या तो काटने होंगे या उनसे राजस्व वसूली करनी होगी । इसी के चलते अब पुष्कर के बड़े सरकारी महकमों के बिजली कनेक्शन कटनी की कगार पर आ चुके हैं। 

करोड़ों रुपए के बजट से पुष्कर पालिका द्वारा पुष्कर कस्बे की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाता है। लाखों के टेंडर निकालकर विकास कार्य करवाए जाते हैं। बावजूद इसके पालिका के 45 विद्युत कनेक्शनों का 1 करोड़ 34 लाख 68 हजार 2 सौ 57 रुपए का बिल बकाया चल रहा है। जिसे नहीं भरने पर हाल ही में चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थाई कनेक्शनों को काटा जा सकता है। मामले को लेकर जब अधिशासी अधिकारी बनवारी लाल मीणा से बात की तो उन्होंने कहा कि मैंने हाल ही में पालिका में पदभार ग्रहण किया है। पुरानी बकाया बिलो के संबंध में जानकारी जुटाकर जल्द ही इसका निस्तारण करवाया जाएगा।

विद्युत विभाग पुष्कर के सहायक अभियंता विकास शर्मा ने बताया कि भगवानपुरा, तिलोरा, किशनपुरा, मंझेवला,कड़ेल,खोरी,देवनगर,आसान कुंडिया, कवलाई,डुंगरिया के 19 कनेक्शनों का 14 लाख 52 हजार 4 सौ 79 रुपये का स्थाई कनेक्शन का बिल बकाया चल रहा है। जिसे आगामी अभियान के तहत वसूला जाएगा।

अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक एन एस निर्माण द्वारा सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं से बकाया करोड़ों रुपए वसूलने के लिए आगामी 25 से 30 नवंबर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान 10 हजार से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं से वसूली नहीं होने की स्थिति में कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए हैं। जिसको लेकर सभी अधिकारियों से प्रतिदिन की दैनिक रिपोर्ट मुख्य लेखा अधिकारी को भेजने के लिए कहा है।



© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved