For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155475507
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: त्योहारी सीजन पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में जांच हेतु लिए नमूने                 |  Ajmer Breaking News: ​भाजपा के आचार संहिता उल्लंघन पर कांग्रेस का कड़ा प्रहार: मातृशक्ति फेस्ट से हटे उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी व भाजपा नेताओं के पोस्टर, सत्ता के दुरुपयोग पर कांग्रेस का कड़ा पहरा ​ |  Ajmer Breaking News: 22 अगस्त 2026, शनिवार को सेवा मंदिर अस्पताल परिसर मे मानव अधिकार मिशन अजमेर की सहभागिता में निःशुल्क एलोपैथी व होमियोपैथी चिकित्सा परामर्श शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में रविवार को जवाहर रंगमंच पर होगा प्रदेश स्तरीय जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह, 200 से अधिक प्रतिभाओं का होगा सम्मान, |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के शिशु रोग विभाग में महिला से अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का आरोप, प्रथम वर्ष पीजी छात्र डॉ शुभम निलंबित |  Ajmer Breaking News: 1501वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी 26 अगस्त को, निकलेगा विशाल जुलूस, डीजे की पिकअप और आतिशबाजी पर रहेगा प्रतिबंध, मुस्लिम समाज में उत्साह |  Ajmer Breaking News: SI-PTI परीक्षा के फिजिकल टेस्ट में फर्जी अभ्यर्थी भेजने का मामला, प्रशासन ने अलवर गेट थाने में दी शिकायत |  Ajmer Breaking News: शातिर दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार, एक स्कूटी और दो मोटरसाइकिल बरामद |  Ajmer Breaking News: चूड़ी खरीदने के दौरान महिला के पर्स से 25 हजार की नगदी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात |  Ajmer Breaking News: 18 साल के विश्वास में सेंध: सट्टे में हारी रकम लौटाने के लिए मालिक की दुकान से 750 ग्राम सोना और 15 लाख की नगदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार  | 

अजमेर न्यूज़: पंचायतीराज उपचुनाव: 36 ग्राम पंचायतों में से 24 ग्राम पंचायतों में होंगे सरपंच के चुनाव,463 वार्डों में से 317 वार्डों में वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित : मधुकर गुप्ता

Post Views 31

November 23, 2022

वार्ड पंच चुनाव में कुल 463 वार्डों में से 59 वार्डों में होंगे चुनाव, 317 में निर्विरोध निर्वाचित

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मधुकर गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनावों में 17 नवंबर को अधिसूचना जारी की गई थी। रविवार 20 नवंबर को प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा एवं नाम वापसी के बाद सरपंच एवं वार्ड पंच के पदों पर चुनाव की स्थिति स्पष्ट हो गई है।

सोमवार को निर्वाचन आयोग के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त  गुप्ता  ने बताया कि कुल 36 ग्राम पंचायतों में से 24 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद पर चुनाव होगा। 5 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने बताया कि 36 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 162 अभ्यर्थियों ने 163 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। 158 उम्मीदवार वैध रूप से नामांकित पाए गए। वैध रूप से नामांकित पाए गए उम्मीदवारों में से 52 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। वहीं 7 ग्राम पंचायतों में एक भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। 3 ग्राम पंचायतों में एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। नाम वापसी के बाद अब 36 ग्राम पंचायतों में 101 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

वार्ड पंच चुनाव में कुल 463 वार्डों में से 59 वार्डों में होंगे चुनाव, 317 में निर्विरोध निर्वाचित

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त  गुप्ता ने  बताया कि वार्ड पंच के चुनाव के लिए कुल 463 वार्डों में से 317 वार्डों में वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं और 59 वार्डों में चुनाव होंगे तथा 317 वार्डों में वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। गुप्ता ने बताया कि 463 वार्डों में से 84 वार्डों में एक भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है और 256 वार्डों में एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि कुल 463 वार्डों में 631 अभ्यर्थियों ने 631 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जिसमें से 603 उम्मीदवार वैध रूप से नामांकित पाए गए। वैध रूप से नामांकित पाए गए उम्मीदवारों में से 136 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए। उन्होंने बताया कि 463 में से 150 वार्डों में उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। गुप्ता ने बताया कि 87 वार्डों में शून्य नामांकन या नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि सरपंच एवं पंच पद के लिए 25 नवंबर शुक्रवार को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तत्काल बाद ही पंचायत मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी। उपसरपंच का चुनाव 26 नवंबर, शनिवार को होगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved