For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155430825
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: त्योहारी सीजन पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में जांच हेतु लिए नमूने                 |  Ajmer Breaking News: ​भाजपा के आचार संहिता उल्लंघन पर कांग्रेस का कड़ा प्रहार: मातृशक्ति फेस्ट से हटे उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी व भाजपा नेताओं के पोस्टर, सत्ता के दुरुपयोग पर कांग्रेस का कड़ा पहरा ​ |  Ajmer Breaking News: 22 अगस्त 2026, शनिवार को सेवा मंदिर अस्पताल परिसर मे मानव अधिकार मिशन अजमेर की सहभागिता में निःशुल्क एलोपैथी व होमियोपैथी चिकित्सा परामर्श शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में रविवार को जवाहर रंगमंच पर होगा प्रदेश स्तरीय जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह, 200 से अधिक प्रतिभाओं का होगा सम्मान, |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के शिशु रोग विभाग में महिला से अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का आरोप, प्रथम वर्ष पीजी छात्र डॉ शुभम निलंबित |  Ajmer Breaking News: 1501वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी 26 अगस्त को, निकलेगा विशाल जुलूस, डीजे की पिकअप और आतिशबाजी पर रहेगा प्रतिबंध, मुस्लिम समाज में उत्साह |  Ajmer Breaking News: SI-PTI परीक्षा के फिजिकल टेस्ट में फर्जी अभ्यर्थी भेजने का मामला, प्रशासन ने अलवर गेट थाने में दी शिकायत |  Ajmer Breaking News: शातिर दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार, एक स्कूटी और दो मोटरसाइकिल बरामद |  Ajmer Breaking News: चूड़ी खरीदने के दौरान महिला के पर्स से 25 हजार की नगदी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात |  Ajmer Breaking News: 18 साल के विश्वास में सेंध: सट्टे में हारी रकम लौटाने के लिए मालिक की दुकान से 750 ग्राम सोना और 15 लाख की नगदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार  | 

अजमेर न्यूज़: आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्रीय हास्य नाट्य समारोह खेला का आयोजन 26 नवम्बर से पुरोधा रंगकर्मी लाखन सिंह के सम्मान में होगा समारोह का आयोजन

Post Views 11

November 23, 2022

आयोजन सूचना केन्द्र स्थित मुक्ताकाशी मंच में होगा।यहां शनिवार 26 नवम्बर से सोमवार 28 नवम्बर तक सायं 6.30 बजे प्रतिदिन खेला होगा।

आजादी का अमृत महोत्सव
राष्ट्रीय हास्य नाट्य समारोह खेला का आयोजन 26 नवम्बर से
पुरोधा रंगकर्मी श्री लाखन सिंह के सम्मान में होगा समारोह का आयोजन
     अजमेर, 23 नवम्बर। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला के सहयोग से अपना थियेटर संस्थान एवं क्यूरियो चिल्डन थियेटर एण्ड परर्फोमिंग आर्ट सोसायटी द्वारा अजमेर के पुरोधा रंगकर्मी श्री लाखन सिंह के सम्मान में राष्ट्रीय हास्य नाट्य समारोह खेला का आयोजन शनिवार 26 नवम्बर से सोमवार 28 नवम्बर तक सायं 6.30 बजे सूचना केन्द्र स्थित मुक्ताकाशी मंच में किया जाएगा।
    अपना थियेटर संस्थान के श्री योबी जार्ज ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव में सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला द्वारा राष्ट्रीय नाट्य समारोह खेला का आयोजन किया जाएगा। इसमें अपना थियेटर संस्थान एवं क्यूरियो चिल्डन थियेटर एण्ड परर्फोमिंग आर्ट सोसायटी का सक्रिय सहयोग रहेगा। खेला का आयोजन अजमेर के पुरोधा रंगकर्मी श्री लाखन सिंह के सम्मान में किया जा रहा है। यह आयोजन सूचना केन्द्र स्थित मुक्ताकाशी मंच में होगा।यहां शनिवार 26 नवम्बर से सोमवार 28 नवम्बर तक सायं 6.30 बजे प्रतिदिन खेला होगा।
    उन्होंने बताया कि श्री लाखन सिंह वरिष्ठ रंगकर्मी अजमेर की पहचान हैं। इन्होंने रंगकर्म को अपना जीवन समर्पित किया एवं रंगमंच विधा से अनभिज्ञ कई युवाओं को रंगमंच से परिचय करवाने के साथ-साथ रंगमंच से जोड़े रखा। लाखन सिंह द्वारा प्रशिक्षित युवा आज देश के कई क्षेत्रों में अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे है। अपने बाल नाट्य शिविरों के माध्यम से छोटे-छोटे अबोध बालक-बालिकाओं को नाट्य विधा में दीक्षित करमंच पर बोलने से लेकर चलने तक का सफर एक प्रशिक्षणार्थी उम्र भर याद रखता है। अजमेर में पिछले 22 वषोर्ं से निरंतर अपने बाल नाट्य शिविरों का आयोजन बिना किसी अनुदान के परिश्रम एवं रंग समर्पण के साथ रंगमंच की अलख को जला रखा है। नाटकों और मंच के प्रति उनके समर्पण का ही परिणाम है कि अजमेर के सांस्कृतिक जगत के वे सम्मानीय स्तम्भ है।
    उन्होंने बताया कि शनिवार 26 नवम्बर को अमृतसर की मंच रंगमंच संस्था द्वारामिर्च मसाला नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। इसके लेखक श्री जतिन्दर बरार है। यह भीलवाड़ा के रंगकर्मी एवं निर्देशक श्री मंजु जोशी की स्मृति में होगा। रविवार को जोधपुर की बातपोश संस्था द्वारा व्हाट्स इन ए सरनेम नाटक होगा। इसके लेखक श्री अशोक लाल तथा निर्देशक श्री मनोहर सिंह है। यह प्रस्तुति जोधपुर के रंगकर्मी एवं निर्देशक श्री मदन मोहन माथुर की स्मृति में होगी। इसी प्रकार चण्डीगढ़ के थिएटर डिपो द्वारा बांसवाड़ा कम्पनी नाटक का मंचन होगा। इसके लेखक एवं निर्देशक श्री निरेश कुमार है। यह अजमेर के रंगकर्मी एवं निर्देशक श्री मंगल सक्सेना एवं श्री श्याम नारायण माथुर की स्मृति में प्रस्तुत होगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved