Post Views 11
November 23, 2022
क्रिश्चियनगंज थाना अंतर्गत द्वारका नगर गली नंबर 4 में पति ने पत्नी को मारकर बोरी में डालकर लगाया ठिकाने
पड़ोसियों ने क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस को दी सूचना, पुलिस जुटी है मामले की जांच में
बुधवार को क्रिश्चियनगंज थाना अंतर्गत द्वारका नगर गली नंबर 4 में पड़ोसियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि यहां पर लगभग दो ढाई साल पहले मकान बनाकर रह रहे शख्स ने अपनी पत्नी को मार कर उसकी लाश को बोरे में डाला और एक्टिवा स्कूटर पर डालकर यहां से फरार हो गया, रास्ते में एक बार एक्टिवा स्कूटर से बोरा गिरा जिसमें से महिला के बाल नजर आए। इस पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई। प्रत्यक्षदर्शी पड़ोसियों के अनुसार पति-पत्नी के बीच बुधवार सुबह झगड़ा हुआ था झगड़े में उन लोगों ने बीच बचाव करना चाहा लेकिन उन्हें वहां से हटा दिया गया। इसके बाद पति अपनी पत्नी को मारकर बोरी में डालकर यहां से ले गया यह दृश्य आसपास रहने वाले लोगों ने देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved