Post Views 11
November 23, 2022
27 नवंबर को शाम 5:00 से 8:00 बजे तक जवाहर रंग मंच पर एक शाम भारत के नाम कार्यक्रम का होगा आयोजन
ऑल इंडिया सूफी सज्जादा नशीन काउंसिल ने राजस्थान में अब तक 8 स्थानों पर सर्व धर्म सभा की पूरी
27 नवंबर की शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे तक स्थानीय जवाहर रंगमंच पर एक शाम भारत के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसे लेकर ऑल इंडिया सूफी सज्जादा नशीन काउंसिल की एक प्रेस वार्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती की सदारत में आयोजित की गई ।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि संस्था पिछले कई महीनों से पूरे देश में सर्व धर्म कार्यक्रमों का आयोजन कर देश की एकता अखंडता और धार्मिक सद्भाव के लिए कार्य कर रही है। इसी क्रम में राजस्थान में 10 नवंबर से 27 नवंबर तक विभिन्न जिलों में 11 सर्व धर्म कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 27 नवंबर को अजमेर में सर्वधर्म कार्यक्रम के तहत एक शाम भारत के नाम का आयोजन होगा। एक शाम भारत के नाम कार्यक्रम के माध्यम से यह बताने की कोशिश की जाएगी कि राष्ट्र की एकता, अखंडता को कायम रखने में हर भारतीय की क्या जिम्मेदारी है और राष्ट्र निर्माण में हम सब अपना योगदान दे सकते हैं प्रेस वार्ता में महंत श्यामसुंदर शरण देवाचार्य, श्री पाठक महाराज, स्वामी शिव ज्योतिषानंद, राजगढ़ धाम के उपासक चंपालाल महाराज, प्रकाश जैन, गंज गुरुद्वारा सरदार दिलीप सिंह, सरदार जे एस सोखी, ब्रह्माकुमारी आशा बहन, फादर कॉस्मोस शेखावत, तीर्थ गुरु पुष्कर पुरोहित संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष लादुराम शर्मा, पंडित सुदामा शर्मा, एडवोकेट भोजराज गुर्जर, शिखर चंद जैन, शैतान सिंह रावत, नितिन कुमार शर्मा, विक्रम सिंह तापडवाल, जोधा टेकचंदानी, अकबर अली, एडवोकेट फारुख खान अब्बासी,जैनुल आबेदीन घोसी, नूर भाई देशवाली,हाजी बरकत अहमद कुरेशी, मेहमूद खान, असलम पठान, साहिल खान, शाकिर खान समाजसेवी आदि मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved