Post Views 41
November 23, 2022
सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में खोले गए हेरिटेज क्लब के जरिए विद्यार्थियों को सभ्यता और संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिलेगा इसके लिए इंटेक् अजमेर चैप्टर की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं सभी क्लब प्रभारियों की दो दिवसीय कार्यशाला गुजराती स्कूल में आयोजित की गई जो कि बुधवार को प्रेजेंटेशन के जरिए संपन्न हो गई इसमें अजमेर के इतिहास को लेकर चर्चा की गई और इस चर्चा के बाद अब जानकारी प्राप्त करने वाले शिक्षक विद्यार्थियों से रूबरू होकर उन्हें हेरिटेज के बारे में जानकारी देने का काम करेंगे जो विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी
जिसमें करीब 35 सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया कार्यशाला के जरिए विद्यार्थियों को अपनी विरासत के बारे में जानकारी मिल सकेगी जो उनके लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी इन्टैक दिल्ली मुख्यालय में हेरिटेज शिक्षा और सम्पर्क सेवा की प्राचार्य निदेशक पूर्णिमा दत्त सहित अन्य विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved