For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 152812865
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: तेज रफ्तार कार ने दो पुलिसकर्मियों को मारी जोरदार टक्कर, ASI की हालत नाजुक |  Ajmer Breaking News: अजमेर सेंट्रल जेल में बंद कैदियों से जेलर के मोबाइल फोन से वीडियो कॉल कराने का मामला,जेल प्रशासन में खलबली, |  Ajmer Breaking News: अजमेर संस्कृति स्कूल में MUN 4.0 का आगाज, छह स्कूलों के विद्यार्थियों सहित संस्कृति स्कूल के विद्यार्थी भी भी दिखाएंगे अपने प्रतिभा का हुनर |  Ajmer Breaking News: 800 से अधिक साधकों के साथ पुष्कर अरण्य तीर्थ प्रदक्षिणा का भव्य आगाज, 24 कोसी पदयात्रा और 84 कोसी रथयात्रा रवाना,  |  Ajmer Breaking News: दरगाह थाने के पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने वाले कार चालक की पहचान, पुलिस ने स्कॉर्पियो को किया जब्त, चालक से पूछताछ जारी,  |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस की साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, 42 ठिकानों पर दबिश देकर 24 आरोपी किए गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: कृष्णगंज थाना अंतर्गत छतरी योजना में गत 6 जुलाई 2026 को हुई सेंधमारी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए वांछित चोर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर दी ली है। |  Ajmer Breaking News: तहसील स्तरीय आवंटन समिति एवं तहसील स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: रेलवे अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग, पेंशनर्स ने किया प्रदर्शन, रेलवे अस्पताल मे व्यवस्था सुधार की रखी मांग  |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में कार्यरत प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटरों ने 2 महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया जताई नाराजगी | 

अजमेर न्यूज़: कालूवंशी कहार महासभा संस्था अजमेर के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Post Views 31

November 16, 2022

मुख्यमंत्री से ज्ञापन के माध्यम से केवट बोर्ड का जल्द से जल्द गठन करने की रखी मांग

कालूवंशी कहार महासभा संस्था अजमेर के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री से ज्ञापन के माध्यम से केवट बोर्ड का
जल्द से जल्द गठन करने की रखी मांग

बुधवार को कालूवंशी कहार महासभा संस्था के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष मदनलाल कोडायात और सचिव मंगल सिंह मलिया के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर अंशदीप को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि मुख्यमंत्री जल्द से जल्द केवट बोर्ड का गठन कर समाज के लोगों को अनुग्रहित करें। उन्होंने बताया कि राजस्थान प्रदेश में हमारे समाज की जनसंख्या 30 लाख से ज्यादा है जिन्हें कहार, कीर, कायम, केवट भाई, मेहरा मांझी, मल्ला, धीवर, बाथम तोरा, निषाद जाति व उप जातियों के नाम से जाना जाता है। समाज के लोगों का मुख्य रूप से सिंघाड़ा खरबूजा, ककड़ी, सब्जी की खेती करना और फल बेचना व मछली पालन का काम है। सरकार द्वारा वर्तमान में मछली पालन के ठेके बड़े ठेकेदारों को दे दिए गए हैं। नदी नालों की मेटा भूमि पर बजरी खनन से खेती करना भी दूभर हो गया है। ऐसे में समाज के लोगों का पैतृक कार्य जीवनयापन का एकमात्र साधन था जो समाप्त होता जा रहा है। समाज आर्थिक सामाजिक, शैक्षणिक व राजनीतिक स्तर पर काफी पिछड़ा हुआ है। गत वर्षों में इन समस्याओं के समाधान हेतु समाज के द्वारा केवट विकास बोर्ड के गठन की मांग सरकार से की जाती रही लेकिन अभी तक किसी भी सरकार ने इस समाज की पीड़ा को नहीं समझा इसलिए मुख्यमंत्री गहलोत जल्द से जल्द केवट विकास बोर्ड का गठन करने के आदेश पारित कर समाज को अनुग्रहित करें।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved