Post Views 11
November 16, 2022
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सूचना केंद्र में चल रहे कार्यों की जांच कराने की मांग को लेकर सूचना केंद्र बचाओ संयुक्त संघर्ष समन्वय समिति ने सौंपा ज्ञापन
संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सूचना केंद्र में कराए जा रहे अनाधिकृत व बिना स्वीकृति के गुणवत्ता विहीन कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग
बुधवार को सूचना केंद्र बचाओ संयुक्त संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक करण सिंह के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पिछले 4 साल से सूचना केंद्र में कराए जा रहे अनाधिकृत व बिना स्वीकृति के गुणवत्ता विहीन कार्यों की कमेटी बनाकर निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। संयोजक करण सिंह ने बताया कि पिछले 4 साल से स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सूचना केंद्र में धड़ल्ले से निर्माण कार्य जारी है। लेकिन किसी भी कार्य में ना तो कोई स्वीकृति ली गई है और ना ही गुणवत्ता का कोई ध्यान रखा जा रहा है। ऐसे में पिछले 10 महीने में संघर्ष समिति के बैनर तले छह बार जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गए लेकिन उन पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। करण सिंह ने चेतावनी दी कि यदि 1 सप्ताह के अंदर निष्पक्ष जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति गठन नहीं किया गया और उसमें संघर्ष समिति के लोगों को शामिल नहीं किया गया तो वे जयपुर जाकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से मिलकर इस मामले की जांच कराने के लिए ज्ञापन सौंपेंगे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved