Post Views 51
November 16, 2022
मार्बल सिटी में चोरों के हौसले बुलंद, फैक्ट्री की दीवार तोड़कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, विद्युत डीपी से ट्रांसफार्मर सहित अन्य सामान किया चोरी
किशनगढ़ के रलावता गांव में चोरों ने अलमारी में रखे लाखों के आभूषण सहित नकदी पर किया हाथ साफ़, परिवार के लोगों को सोते हुए कुंडी लगाकर किया बंद
मार्बल सिटी किशनगढ़ में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अज्ञात चोरों ने फैक्ट्री की दीवार तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही विद्युत डीपी से ट्रांसफार्मर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना मकराना रोड राजलक्ष्मी मार्बल की है घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई। इसी तरह किशनगढ़ के रलावता गांव में अज्ञात चोरों ने परिवार के लोगों को सोते हुए कमरे में बंद कर दिया और अलमारी में रखे लाखों रुपए के आभूषण सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार ने सुबह जाग होने के बाद गांधीनगर थाना पुलिस को सूचना दी। पीड़ित कालूराम माली ने गांधीनगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। गांधीनगर थाना पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved