Post Views 31
November 13, 2022
बाल दिवस की पूर्व बेला पर संस्कृति राय स्कूल में फेट का आयोजन
स्कूल के विद्यार्थियों व स्टाफ व बड़ी संख्या में आए अभिभावकों ने उठाया मेले का लुत्फ
बाल दिवस की पूर्व बेला पर संस्कृति द स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया गया।
मेले का उद्घाटन कर्नल अभिक सरकार के द्वारा किया गया। विद्यार्थियों स्टाफ व बड़ी संख्या में आए अभिभावकों ने मेले का लुत्फ उठाया। मेले में पावभाजी, डोसा, गुलाब जामुन, कैंडी फ्लॉस, दाल के पकोड़े, पकवान, आइसक्रीम शेक, आईस टी, कॉफी, कोल्ड कॉफी, मॉकटेल्स, पिज़्ज़ा, पास्ता के अलावा बहुत सारी खाने की स्टाल्स पर जायकेदार व्यंजनों का सभी ने मिलकर स्वाद लिया। खेलों की स्टाल पर भी विशेष उत्साह दिखाई दिया।खेलों में विद्यार्थियों ने ही नहीं वरन अभिभावकों व अतिथियों ने भी अपने हुनर को आजमाया और विभिन्न पुरस्कार बटोरे। विशेष रूप से मेक द सम, डक इन रो,टॉय कर, टॉय ट्रेन, मिक्की माउस,बॉल इन बकेट, रिंग टून द बोतल, डार्ट, हॉर्स सफारी, कैमल सफारी,बग्ग आदि का आनंद उठाया। मेले का मुख्य आकर्षण था तंबोला जिसमें विजेताओं को अनेक आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। खाने पीने और खेलने के अलावा सभी आगंतुक अतिथियों ने डांस फ्लोर पर जमकर पैर थिरकाये। मीनू मनोविकास केंद्र और संस्कृति द स्कूल के आर्ट एंड क्राफ्ट विभाग द्वारा हस्तकला से निर्मित विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी और सेल भी लगाई गई।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved