Post Views 11
November 12, 2022
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर के निर्देषानुसार तालुका विधिक सेवा समिति पुष्कर में दिनांक 12.11.2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु तालुका मुख्यालय पुष्कर, ग्राम न्यायालय पीसागन, उपखण्ड अधिकारी पुष्कर, उपखण्ड अधिकारी पीसागन की सयुक्त रूप से 01 बैच गठित की गई। बैंच के अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति पुष्कर, के अध्यक्ष, श्री राकेष कुमार, आरजेएस एवं सदस्य श्री कुलदीप पाराषर अधिवक्ता, उपखण्ड अधिकारी पुष्कर श्री सुखराम पिन्डेल, पुष्कर न्यायालय के सहायक लोक अभियोजक श्री रणवीर सिहं चौधरी, अधिवक्ता श्री एस के चौधरी थे। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री लिटिगेषन के लिए बैक के धन वसूली मामलों, बिजली के बिल से संबंधित प्रकरणों में और न्यायालय में विचाराधीन मामले, भरण-पोषण, चेक अनादरण, सिविल मामले एवं राजीनामा योग्य फौजदारी मामले, रेवेन्यू मामले एवं लघु प्रकृति के प्रकरण रखे गये। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2899 प्रकरण रखे गए जिनमें से 1317 प्रकरण निस्तारित हुए तथा कुल 2197337/- रुपए की अवार्ड राषि दी गई।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved