Post Views 11
November 12, 2022
युवा एवं महिला वर्ग पर रहेगा विशेष फोकस
संभागवार आयोजित हुई बैठकें
अजमेर, 12 नवंबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत महोदय की पहल पर आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट सर्व-समावेशी, जनहितैषी एवं विकासपरक बनाने के लिए समाज के सभी वर्गोें की सक्रिय और समान भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इसी दिशा में राज्य सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट तैयार करने से पहले अधिकतम हितधारकों के साथ बातचीत करने की योजना बनायी है ताकि सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
इस साल के बजट में युवाओं और महिलाओं पर विशेष फोकस होगा। इसी सोच को ध्यान में रखकर इस बार बजट किसान, महिला, युवा, उद्यमियाें, सामाजिक संस्थाओं, सोशल एक्टिविस्ट, एनजीओ, स्वयं सहायता समूह सहित अधिकाधिक हितधारकों के साथ चर्चा कर बजट को जनोन्मुखी बनाने की दिशा में हितधारकों से संभागवार बजट पूर्व बैठकें आयोजित की जा रही है। माननीय मुख्यमंत्री महोदय की मंशा के अनुरूप“जनता का बजट, जन-जन से“ की सोच के आधार पर तैयार किया जाएगा, जिसमें वर्ग के समग्र विकास को ध्यान में रखकर आमजन से मिले समुचित सुझावों को शामिल किया जाएगा।
इस संबंध में अजमेर संभाग द्वारा शिक्षा, युवा मामले, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अल्पसंख्यक, कृषि, बागवानी, पशुपालन, सहकारिता, जल संसाधन, ग्रामीण विकास, उद्योग, श्रम, पर्यटन, स्वायत्त शासन एवं परिवहन विभाग से संबंधित हितधारकों से परामर्श के लिए 9 नवंबर से 12 नवंबर तक बजट पूर्व परामर्श का आयोजन रीट सभागार में किया गया। चर्चा में संबंधित विभागों के अधिकारी, उन विभागों से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधि, पदाधिकारी, प्रबुद्धजन एवं आमजन से इनपुट और सुझाव प्राप्त किए गए। उनसे मिले सुझावों के आधार पर आगामी बजट को अंतिम रूप दिया जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved