Post Views 41
November 3, 2022
प्रत्येक राज्य से आए कलाकारों ने दी लाइव म्यूजिक प्रोफोमंस
पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की खास बात यह रही कि 8 राज्यों से आए अलग-अलग कलाकार अपने साथ अपने प्रदेश के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ पुष्कर पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने स्टेज पर ही लाइव म्यूजिक की परफॉर्मेंस दी। जिस पर विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने जमकर पैर थिरकाए ।
देसी विदेशी पर्यटक ने लिया कार्यक्रम का लुत्फ
पुष्कर मेला मैदान में आयोजित हुए कार्यक्रम में देसी विदेशी पर्यटक कार्यक्रम का लुत्फ लेते नजर आए । सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान आयोजन स्थलों को विभिन्न दीर्घाओं में बांटा गया । विदेशी सैलानियों के लिए कार्यक्रम स्थल पर बैठने की अलग से व्यवस्था की गई। इस दौरान मेला मजिस्ट्रेट और उपखंड अधिकारी सुखाराम पिंडेल, तहसीलदार संदीप चौधरी, पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक अजमेर संजय जोहरी मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved