For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 143444244
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: घर में काम करने वाली महिला ने की लाखों के गहनों की चोरी, पुलिस ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: गांधी भवन के पास महिला से चेन स्नेचिंग, ढाई तोले की सोने की चेन लेकर फरार हुए बदमाश |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से अग्रवाल का कांग्रेस पर तीखा हमला: “कांग्रेस की आत्मा ही लोकतंत्र विरोधी रही है |  Ajmer Breaking News: होकरा बाईपास पर रॉन्ग-वे ट्रैक्टर से बाइक की भिड़ंत, बुबानी के युवक की मौत, गांव में शोक की लहर |  Ajmer Breaking News: निर्जला एकादशी पर पुष्कर सरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब, स्नान के दौरान डूबते युवक को सिविल डिफेंस ने बचाया |  Ajmer Breaking News: आपातकाल के काले दिवस पर आयोजित भाजपा अजमेर संभाग की विशेष संगोष्ठी का आयोजन गुरुवार को जयपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में किया गया। |  Ajmer Breaking News: री नीट परीक्षा 2026 का फर्जी पेपर तैयार कर पैसे हडपकर धोखाधडी करने वाले दो अभियुक्त गिरफतार |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में वार्ड बॉय लेडी सफाई कर्मचारी सहायक कर्मचारी उतरे हड़ताल पर, |  Ajmer Breaking News: नया बाजार घी मंडी में दुकान के बाहर खड़ी कार को हटाने की बात पर दो दुकानदारों में हुआ विवाद, पूरे बाजार में मचा हंगामा , |  Ajmer Breaking News: वरिष्ठ भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा का जन्मदिन बुधवार को उत्साह, उमंग और जनसमर्थन के अभूतपूर्व माहौल में मनाया गया। | 

अजमेर न्यूज़: मेला मैदान में बुधवार की रात पर्यटन विभाग की ओर से उतरी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र और पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के 8 राज्यों के सांस्कृतिक विरासत से जुड़े गीत संगीत कार्यक्रम ने समा बांध दिया।

Post Views 11

November 3, 2022

राजस्थान के कलाकारों ने चरी नृत्य , पंजाब के कलाकारों ने अपना पारंपरिक नृत्य, महाराष्ट्र के कलाकारों ने लावणी , देवभूमि उत्तराखंड से आए कलाकारों ने गढ़वाली लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर देवभूमि की महक तीर्थ नगरी तक पहुंचाई।

अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले मैं अब देर शाम होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भारत की संस्कृति की झलक देशी विदेशी पर्यटकों को देखने मिल रही है। मेला मैदान के स्टेडियम में बुधवार की रात पर्यटन विभाग की ओर से उतरी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र और पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के 8 राज्यों के सांस्कृतिक विरासत से जुड़े गीत संगीत कार्यक्रम में समा बांध दिया।

देश के 8 राज्यो से आए कलाकारों ने दी प्रस्तुति

पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के भगवान शिव की आराधना के गीत संगीत कार्यक्रम में हुए। हरियाणा की संस्कृति में शुभ कार्य, शादी विवाह, फसल कटाई पर प्रचलित भगवान शिव की आराधना पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति दी गई। हिमाचल के कलाकारों ने शिव तांडव के जरिए दर्शकों का मन मोह लिया। कश्मीर से आई नृत्यांगनाओ ने कश्मीरी गीत भूमरो श्याम रंग भूमरो पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। राजस्थान के कलाकारों ने चरी नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं पंजाब के कलाकारों ने पगड़ी पहन कर ढोलक की थाप पर अपना पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया । महाराष्ट्र के कलाकारों ने लावणी के जरिए महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत को साझा किया। वही देवभूमि उत्तराखंड से आए कलाकारों ने गढ़वाली लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर देवभूमि की महक तीर्थ नगरी तक पहुंचाई।

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved