For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 143444374
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: घर में काम करने वाली महिला ने की लाखों के गहनों की चोरी, पुलिस ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: गांधी भवन के पास महिला से चेन स्नेचिंग, ढाई तोले की सोने की चेन लेकर फरार हुए बदमाश |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से अग्रवाल का कांग्रेस पर तीखा हमला: “कांग्रेस की आत्मा ही लोकतंत्र विरोधी रही है |  Ajmer Breaking News: होकरा बाईपास पर रॉन्ग-वे ट्रैक्टर से बाइक की भिड़ंत, बुबानी के युवक की मौत, गांव में शोक की लहर |  Ajmer Breaking News: निर्जला एकादशी पर पुष्कर सरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब, स्नान के दौरान डूबते युवक को सिविल डिफेंस ने बचाया |  Ajmer Breaking News: आपातकाल के काले दिवस पर आयोजित भाजपा अजमेर संभाग की विशेष संगोष्ठी का आयोजन गुरुवार को जयपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में किया गया। |  Ajmer Breaking News: री नीट परीक्षा 2026 का फर्जी पेपर तैयार कर पैसे हडपकर धोखाधडी करने वाले दो अभियुक्त गिरफतार |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में वार्ड बॉय लेडी सफाई कर्मचारी सहायक कर्मचारी उतरे हड़ताल पर, |  Ajmer Breaking News: नया बाजार घी मंडी में दुकान के बाहर खड़ी कार को हटाने की बात पर दो दुकानदारों में हुआ विवाद, पूरे बाजार में मचा हंगामा , |  Ajmer Breaking News: वरिष्ठ भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा का जन्मदिन बुधवार को उत्साह, उमंग और जनसमर्थन के अभूतपूर्व माहौल में मनाया गया। | 

अजमेर न्यूज़: शहर की विभिन्न बस्ती मैं एकल पट्टे को लेकर आ रही समस्याओं के संदर्भ में आज शहर उपमहापौर नीरज जैन ने आम जन के साथ जिला कलेक्टर से की मुलाकात

Post Views 11

November 2, 2022

जैन ने ज़िलाधीश से माँग की कि इन क्षेत्रों में निगम को अधिकार दे कर पट्टे दिलवाने के लिए सरकार से पुनः विचार करने का आग्रह किया जाये जिस से अजमेर की जनता को पट्टे लेने में आसानी हो और उन पर आर्थिक भर भी ना पड़े

अजमेर शहर की विभिन्न बस्तियों में जैसे ओम नगर, दाता नगर,लोहख़ान, जैसी शहर की विभिन्न बस्ती मैं एकल पट्टे को लेकर आ रही समस्याओं के संदर्भ में आज शहर उपमहापौर नीरज जैन ने आम जन के साथ जिला कलेक्टर महोदय से मुलाकात की I  यह ज्ञात रहे कि वर्ष 2021 मैं तत्कालीन कलेक्टर ने आदेश जारी कर पट्टे के लिए नगर निगम को  इन विभिन्न बस्तियों में 69-A में पाते देने का अधिकार दिया था और उस दरमियान आम जन को पट्टे मिल भी गए थे, परंतु वर्तमान राज्य सरकार द्वारा पिछले आदेशों को बदलकर यह कार्य निगम की बजाय ए डी ए  के सुपुर्द कर दिया गया I ए डी ए से पट्टी लेने में क्षेत्रवासियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है I उप महापौर जैन ने सरकार के उस आदेश का हवाला भी दिया जिसमें राज्य सरकार ने फ्री पट्टे देने का प्रावधान किया है एवं जनता ने निगम में फाइल जमा करवा रखी है ! ऐसी स्थिति में उन्हें पुनः नई फाइल लगानी पड़ेगी और 69-A की बजाय ADA के नॉर्म्स से आवेदन करना पड़ेगा जिस पर उन पर अनावश्यक आर्थिक भार पड़ेगा ! 
जैन ने ज़िलाधीश महोदय को याद दिलाया कि पूर्व में निगम द्वारा ada को पत्र लिख कर ऐसे खसरों को निगम को पट्टे देने के लिए NOC जारी करने का आग्रह किया जा चुका और सरकार को भी पत्र लिखा लेकिन अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ !
जैन ने ज़िलाधीश से माँग की कि इन क्षेत्रों में निगम को अधिकार दे कर पट्टे दिलवाने के लिए सरकार से पुनः विचार करने का आग्रह किया जाये जिस से अजमेर की जनता को पट्टे लेने में आसानी हो और उन पर आर्थिक भर भी ना पड़े ! प्रतिनिधि मण्डल में मंगल सिंह झाला, सोहन सिंह, राजू कुमार, गीता बाई सहित क्षेत्र के निवासी थे !


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved