Post Views 61
November 2, 2022
आपसी समझाईश से एक हुए दंपत्ति
दिनांक 12.11.2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व प्री-काउंसलिग के दौरान पारिवारिक विवाद में बिछडे़ दंपत्ति एक बार फिर मिल गए और परिवार में खुशियां छा गई। जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजमेर श्री मदनलाल भाटी द्वारा पारिवारिक न्यायालय ब्यावर में करीब 1 वर्ष से लंबित चल रहे प्रकरण में पक्षकारान दम्पत्ति के मध्य उत्पन्न वैचारिक मतभेदों में सुलह-समझाईश करवाई गई तथा बच्चों के भविष्य को लेकर चर्चा की गई व बिखरे हुए रिश्तों के कई उदाहरण सामने रखे तथा अधिवक्ता श्री मुकेश जैन व नरेन्द्र अरोड़ा ने भी दोनों पक्षकारों के मध्य मध्य छोटी-मोटी बातों को लेकर चल रहे विवाद में सुलह के प्रयास किये, जिससे प्रेरित होकर लोक अदालत की भावना से दोनों पति-पत्नी साथ रहने का तैयार हो गये तथा एक-दूसरे के साथ राजी-खुशी से रहने की शपथ लेते हुए एक-दूसरे माला पहनाई और राजीखुशी दोनों साथ-साथ घर गए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved