Post Views 51
October 22, 2022
श्री पुष्कर मेला 2022
प्रदर्शनी से लाभान्वित होंगे व्यवसायिक संस्थान
अजमेर 22 अक्टूबर। पुष्कर मेले 2022 में लगने वाली विकास प्रदर्शनी के माध्यम से व्यावसायिक संस्थान भी लाभान्वित होंगें।
श्री पुष्कर मेला विकास प्रदर्शनी उप समिति के सदस्य सचिव डॉ. सुधाकर सैनी ने बताया कि विकास प्रदर्शनी के संबंध में बैठक का आयोजन पुष्कर उपखण्ड अधिकारी सभा कक्ष में किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हेमन्त स्वरूप माथुर ने की। प्रतिवर्ष के भांति इस वर्र्ष भी विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इससे व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी लाभान्वित हो सकेगें। प्रदर्शनी में इस प्रकार के संस्थानों के लिए 50 स्टॉल रखी गई है। इसमें से 20 स्टॉल पहले से ही बुक करवाई जा चुकी है। शेष स्टॉल के लिए होने वाले प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए पहले बुक करवाने वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होने बताया की विकास प्रदर्शनी में जन कल्याणकारी याजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए विभागीय स्टॉल भी आवांटित किए गए है। इनकी संख्या केवल 20 ही रखी गई है। इसके अतिरिक्त गैर सरकारी संगठनों को भी स्थान उपलब्ध करवाया गया है। अभी तक दो गैर सरकारी संगठनों के लिये स्टॉल आवाटित की गई है। रेल्वे द्वारा भी डेमो इन्जन और रेलगाडी का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
उन्होने बताया की इस बार की विकास प्रदर्शनी का आकर्षण सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के केन्द्रीय संचार ब्यूरो की मल्डीमीडिया प्रदर्शन रहेगी। यह पुष्कर मेले में पहली बार लगाई जा रही है। इसमें केन्द्र तथा राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा।
उन्होनें बताया कि शिल्प ग्राम में भी हस्तकला का उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इससे 20 कलाकारों को स्थान दिया जाएगा। कलाकार स्थानीय के साथ-साथ राज्य भर के भी होंगें। यह प्रदर्शनी 4 से 8 नवम्बर तक होगी। प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से कठपुतली, नुक्कडनाटक सहित सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे।
इस अवसर पर पुष्कर उपखण्ड अधिकारी श्री सुखराम पिण्डेल, सीओ श्री इस्माइल खान, ईओ श्री बनवारी लाल मीना, पर्यटक विभाग के संयुक्त निर्देशक श्री संजय जौहरी एवं श्री प्रद्युम्न सिंह, उद्यान विभाग के सहायक निदेशक श्री के.पी. सिंह राजावत सहित अधिकारी उपस्थित थें।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved