For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 139156298
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: देवनानी से श्रीमती सिंह व श्री पूनिया मिले, देवनानी की मुख्यमंत्री शर्मा व अजेय कुमार से मुलाकात |  Ajmer Breaking News: भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आह्वान, विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का करें प्रयास |  Ajmer Breaking News: साइबर ठगों को कमीशन पर अकाउंट देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, अकाउंट से 17 लाख रुपए का मिला ट्रांजैक्शन, पुलिस कर रही है मामले की जांच |  Ajmer Breaking News: फर्जी दस्तावेजों से चरक प्रेस लाइसेंस बनवाने के मामले में ई-मित्र संचालक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: होकरा पुलिया पर भीषण हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर दो ट्रेलरों से भिड़ा, एक चालक की मौत |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस ने सांसी बस्ती में दी दबिश, मादक पदार्थ की खरीद बिक्री वाले ठिकानो पर दी गई दबिश, |  Ajmer Breaking News: दहेज प्रताड़ना का आरोप, पुलिस अधीक्षक से की कठोर कार्रवाई की मांग, |  Ajmer Breaking News: टोंक निवासी पीड़िता ने रेंज आईजी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: बूढ़ा पुष्कर में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का समापन, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया श्रमदान और वृक्षारोपण |  Ajmer Breaking News: 18 जून 2024 को दर्ज हुए मुकदमें में पॉक्सो कोर्ट ने किया सजा का ऐलान .मासूम को दरिंदगी का शिकार बनाने वाले दुराचारी को 20 वर्ष  कठोर कारावास,26,500 के अर्थ दंड से किया दंडित | 

अजमेर न्यूज़: जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित 3 प्रकरण निस्तारित कर आमजन को राहत दी गई

Post Views 31

October 21, 2022

जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक में 17 प्रकरणों पर चर्चा की गई। इनमें से 3 प्रकरण निस्तारित किए गए।

जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित
3 प्रकरण निस्तारित कर आमजन को राहत दी गई
         अजमेर 21 अक्टूबर। जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। बैठक में 3 प्रकरण निस्तारित कर आमजन को राहत प्रदान की गई।
    अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक में 17 प्रकरणों पर चर्चा की गई। इनमें से 3 प्रकरण निस्तारित किए गए। डॉ. देविका चौधरी के अस्पताल के सम्बन्ध में स्वीकृत नक्शे के अनुसार भवन में परिवर्तन नहीं होने के कारण सीजिंग की कार्यवाही की गई। पुष्कर विधायक श्री सुरेश सिंह रावत के द्वारा विधानसभा क्षेत्र में मृत पशुओं के निस्तारण के संबंध में प्रकरण दर्ज कराया गया था। लम्पी डिजीज के दौरान जन जागरूकता पैदा कर मृत पशुओं का निस्तारण किया गया । इसी प्रकार बोड़ियावास में राजकीय भूमि पर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। इन प्रकरणों को ड्राप किया गया। 
    इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर भावना गर्ग, उपखण्ड अधिकारी श्री महावीर सिंह, नगर निगम के उपायुक्त सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved