Post Views 61
October 9, 2022
तीर्थ नगरी पुष्कर सहित आसपास के क्षेत्र में गत 4 वर्षों से निस्वार्थ भावना से अपनी जान जोखिम में डालकर सराहनीय सेवाएं देने वाली पुलिस मित्र टीम का शनिवार को वन्य जीव सप्ताह के समापन के अवसर पर अजमेर के एमडीएस यूनिवर्सिटी में वन विभाग की तरफ से सम्मानित किया गया।पिछले कई वर्षों से रिहायशी इलाकों में घरों में घुस आये जहरीले सर्पो को पकड़कर पुनः जंगल में जंगल में छोड़ने का काफी अच्छा कार्य कर रही है इसी को देखते हुए विभाग के मुख्य वन संरक्षक डॉ एन विजय उप वन सरंक्षक सुनील छीदरे द्वारा शनिवार को वन्य जीव सप्ताह के समापन के अवसर पर पुलिस मित्र टीम के इंचार्ज अमित भट्ट को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया पुलिसमित्र के द्वारा किए जा रहे कार्यो की सभी ने सराहना की।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved