Post Views 11
October 9, 2022
पुष्कर घाटी में रविवार को यात्रियों से भरी बस घाटी में मुड़ाव के दौरान नीचे गिरने से बाल-बाल बच गई। जिसके चलते यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। तथा यात्रियों ने खिड़की से कूद कर अपनी जान बचाई ।लेकिन गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया । जानकारी के अनुसार अजमेर से पुष्कर जा रही सवारियों से भरी बस घाटी के आगे घुमाव के दौरान ब्रेक नहीं लग पाए। घाटी की दीवार को तोड़ते हुए पत्थरों से टकराकर रुक गई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved