Post Views 51
October 9, 2022
अभियांत्रिकी महाविद्यालय शिक्षकों की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
अजमेर/ अभियांत्रिकी महाविद्यालय बडलिया में कार्यरत शैक्षणिक व अशैक्षणिक कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अजमेर दक्षिण कांग्रेस के प्रत्याशी व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हेमंत भाटी को सभी शैक्षणिक संकाय सदस्य अभियांत्रिकी ने अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में शिक्षकों के एरियर का भुगतान एव अभियांत्रिकी महाविद्यालय के सभी शिक्षकों का केरियर एडवांस स्कीम प्रमोशन व अशैक्षणिक कर्मचारियों का अभियांत्रिकी महाविद्यालय मे आज दिनांक तक प्रमोशन नहीं किया गया व हर लाभ से वंचित रखा गया अतः केरियर स्कीम प्रक्रिया को महाविद्यालय में शीघ्र अति शीघ्र कराने पुरानी पेंशन स्कीम अभियांत्रिकी महाविद्यालय में सम्मिलित किए जाने की मांग को लेकर की ज्ञापन दिया गया | इस मौके पर गणपत सिंह हरि शंकर मेवाडा अजय दाधीच अनुराग गर्ग आनंद बंसल आलोक खत्री सुनील साहू सुनील खींची सत्यनारायण ताजी अनिल महेश्वरी एच आर चौधरी संदेश त्रिवेदी इत्यादि मौजूद थे !
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved