For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 132717218
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर की जिला संगठनात्मक मासिक बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: पॉलीटेक्निक कॉलेज 250 फीट जमीन पर उगाएगा 500 पौधे, श्री देवनानी ने किया शुभारम्भ, क्षेत्र में पहली बार जिगजेग पद्धति से उगाएंगे फलदार पौधे |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने ओसवाल जैन विद्यालय में नवीन कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: तीन माह से मानदेय भुगतान नहीं होने से नाराज 2400 सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का तीसरा दिन, |  Ajmer Breaking News: मेरा मुल्क मेरी पहचान, अजमेर की पावन धरती से विश्व को शांति का संदेश |  Ajmer Breaking News: पंचशील क्षेत्र में पानी संकट गहराया, नियमित जलापूर्ति की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: शिक्षकों की मांगों को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सरकार को चेताया, आंदोलन की दी चेतावनी |  Ajmer Breaking News: 24 घंटे भी नहीं टिक पाई नई सड़क! विभागीय तालमेल के अभाव में जॉन्सगंज में पाइपलाइन कार्य के लिए जेसीबी से खोद दी गई नई सड़क, लोगों का फूटा गुस्सा  |  Ajmer Breaking News: पीसांगन पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 30 मोटरसाकिल के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों से चोरी किए वाहन भी किए जप्त, जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: पृथ्वीराज चौहान जयंती पर ध्वजारोहण,तारागढ़ मुख्य द्वार पर सूर्य की पहली किरण के साथ गूंजे भारत माता की जयघोष  | 

अजमेर न्यूज़: पैलेस ऑन व्हील का अजमेर पहुंचने पर राजसी ठाट बाट से किया गया स्वागत

Post Views 61

October 8, 2022

ट्रेन को देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब  जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों एवं समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने किया स्वागत

पैलेस ऑन व्हील का अजमेर पहुंचने पर राजसी ठाट बाट से किया गया स्वागत


 ट्रेन को देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब 


जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों एवं समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने किया स्वागत


 अजमेर ! विश्व की प्रमुख रेलगाड़ियों में  शामिल शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील का अजमेर पहुंचने पर राजसी ठाठ बाठ से भव्य स्वागत किया गया। आरटीडीसी द्वारा संचालित पैलेस ऑन व्हील का आज फेम टूर में शाही रेलगाड़ी सायं 6:30 बजे अजमेर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। 


पैलेस ऑन व्हील को देखने के लिए  भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील का अजमेर पहुंचने पर  जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। 


रेलगाड़ी में आने वाले सभी  मेहमानों का राजस्थानी परंपरा अनुसार तिलक लगाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील आज से पटरियों पर दौड़ेगी! पैलेस ऑन व्हील को जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़  पैलेस ऑन व्हील  के साथ आए। 


इस अवसर पर निगम अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि  तीन दिवसीय फेम टूर के बाद 12 अक्टूबर से पैलेस ऑन व्हील के नियमित टूर आयोजित किए जाएंगे। 


उन्होंने बताया कि भारत की पहली लग्जरी ट्रेन पैलेस ऑन व्हील के माध्यम से देशी एवं विदेशी पर्यटकों की राजाओं की भूमि,जादुई महलों एवं भव्य किलो के माध्यम से बीते युग की यात्रा कराई जाएगी। 


उन्होंने बताया कि पैलेस ऑन व्हील की सवारी पर्यटकों के जीवन भर की सवारी होगी ,जिसमें आगरा  ताजमहल और पूर्व राजपूत रियासतों की  परिकल्पना के साथ चलती है। सौहार्द पूर्ण आतिथ्य और अविश्वसनीय सजावट पर्यटकों को बीते हुए युग के शाही  मेहमान बाजी का अहसास कराएगी। पैलेस ऑन व्हील रेलगाड़ी वर्तमान आधुनिक युग में राजा महाराजाओं के शाही जीवन एवं शाही मेहमान नवाजी का अनुभव भी कराएगी। 


उन्होंने बताया कि राजस्थान भव्य किलो महलों और शानदार हवेलियों की सांस्कृतिक विरासत का घर है यहां का भ्रमण  पर्यटकों के दिल और दिमाग पर अविस्मरणीय छाप छोड़ेगा।


 इस अवसर पर राजस्थान सरकार के मंत्री मुरारी लाल मीणा राजस्थान पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष रणदीप धनखड़ निगम के प्रबंध निदेशक बी पी सिंह सचिव मनीष फौजदार पर्यटन सचिव गायत्री राठौर जिला कलेक्टर अंशदीप पुलिस अधीक्षक  चुनाराम जाट अतिरिक्त संभागीय आयुक्त गजेंद्र सिंह राठौड़ विवेक रावत राजकुमार दीक्षित कीट मौरे रामस्वरूप चौधरी पूर्व विधायक श्री गोपाल बाहेती राजेंद्र गोयल महावीर शर्मा शिव कुमार बंसल अजय तैंगोर सागर मीणा डॉ रमा गर्ग द्रोपदी कोली किरपाल सिंह राठौड़ विजय नागौरा सैयद फैजल सौरभ बजाड हेमंत जोधा नौरत गुर्जर सर्वेश पारीक दामोदर शर्मा ओम डोलिया मान सिंह रावत चौहान मोहन चेलानी डॉ नवीन परिहार सुमेर सिंह राठौड़ सुरेंद्र सिंह रावत  एडवोकेट क य सम्राट उटड़ा कपिल सारस्वत हेमंत शर्मा कैलाश जालीवाल! उमेश शर्मा हरि प्रसाद जाटव पुनीत सांखला धर्मेंद्र नागवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे !


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved