For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 132717108
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर की जिला संगठनात्मक मासिक बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: पॉलीटेक्निक कॉलेज 250 फीट जमीन पर उगाएगा 500 पौधे, श्री देवनानी ने किया शुभारम्भ, क्षेत्र में पहली बार जिगजेग पद्धति से उगाएंगे फलदार पौधे |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने ओसवाल जैन विद्यालय में नवीन कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: तीन माह से मानदेय भुगतान नहीं होने से नाराज 2400 सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का तीसरा दिन, |  Ajmer Breaking News: मेरा मुल्क मेरी पहचान, अजमेर की पावन धरती से विश्व को शांति का संदेश |  Ajmer Breaking News: पंचशील क्षेत्र में पानी संकट गहराया, नियमित जलापूर्ति की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: शिक्षकों की मांगों को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सरकार को चेताया, आंदोलन की दी चेतावनी |  Ajmer Breaking News: 24 घंटे भी नहीं टिक पाई नई सड़क! विभागीय तालमेल के अभाव में जॉन्सगंज में पाइपलाइन कार्य के लिए जेसीबी से खोद दी गई नई सड़क, लोगों का फूटा गुस्सा  |  Ajmer Breaking News: पीसांगन पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 30 मोटरसाकिल के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों से चोरी किए वाहन भी किए जप्त, जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: पृथ्वीराज चौहान जयंती पर ध्वजारोहण,तारागढ़ मुख्य द्वार पर सूर्य की पहली किरण के साथ गूंजे भारत माता की जयघोष  | 

अजमेर न्यूज़: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज रहे श्रीसंत शानिवर को तीर्थ नगरी पुष्कर के जगतपिता ब्रह्मा मंदिर पहुंचे

Post Views 11

October 8, 2022

अपने परिवार के सहित दर्शन कर पूजा-अर्चना की इस दौरान उनकी पत्नी भुनेश्वरी और उनकी पुत्री सानवीका भी उनके साथ मौजूद रही

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज रहे श्रीसंत शानिवर को तीर्थ नगरी पुष्कर के जगतपिता ब्रह्मा मंदिर पहुंचे । जहां उन्होंने अपने परिवार के सहित दर्शन कर पूजा-अर्चना की । इस दौरान उनकी पत्नी भुनेश्वरी और उनकी पुत्री सानवीका भी उनके साथ मौजूद रही । प्रशंसकों की भारी भीड़ के चलते श्रीसंत को मंदिर के पिछले दरवाजे से प्रवेश करवाया गया। 

नए दौर की शुरुआत में मांगा भगवान का आशीर्वाद और प्रशंसकों का साथ

श्रीसंत ने बताया कि तीर्थ नगरी पुष्कर आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा । उन्होंने कहा कि वे भाग्यशाली हैं जो जगत् पिता ब्रम्हा की भूमि पर आए हैं। श्रीसंत ने बताया कि वह अपने क्रिकेट करियर का एक नया दौर शुरू कर रहे हैं। जिसमें भगवान के आशीर्वाद और प्रशंसकों के साथ की जरूरत है। श्रीसंत ने कहा कि वे अब अपने परिवार और दोस्तों के साथ पुष्कर आते रहेंगे।

शुक्रवार को किया था बाजार का भ्रमण, सनसेट पॉइंट पर लिया था पुष्कर के मनोरम दृश्य का लुत्फ

दरअसल जोधपुर में आयोजित हुई सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के समाप्त होने के बाद से ही श्रीसंत अपने निजी दौरे पर राजस्थान में है। इसी के चलते वह शुक्रवार को पुष्कर के निकट एक निजी होटल में ठहरे थे। वहां से श्रीसंत ने शाम के समय पुष्कर के बाजारों मैं भ्रमण भी किया था। और कस्बे के सनसेट पॉइंट पर पुष्कर सरोवर के मनोरम नजारे का लुत्फ भी उठाया था ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved