For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168996304
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस नेता ने भजनलाल सरकार पर बोला तीखा हमला, |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  | 

उदयपुर न्यूज़: शहर के बीचोंबीच बस ने व्यवसायी को कुचला

Post Views 11

July 27, 2022

चौराहे पर व्यापारियों का हंगामा

अनिल वनवानी. उदयपुर। शहर के बीचोंबीच सूरजपोल चौराहे पर दोपहर में रोडवेज बस ने सोडा व्यापारी को कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों में आक्रोश फूट पड़ा और चौराहा निर्माण पर सवाल खड़े कर दिए।

प्रतापनगर निवासी अशोक पुत्र पवनदास छाबड़ा ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि वह सूरजपोल चौराहे पर गार्डन की तरफ सोडा-शिकंजी की लॉरी लगाता है। उसके साथ उसका भाई किशोर छाबड़ा (45) भी काम करता था। दोपहर करीब डेढ़ बजे सूरजपोल चौराहा से गुजर रही अजमेर जाने वाली रोडवेज बस की चपेट में आ जाने से किशोर गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस मौके पर ही छोड़ भाग गया। किशोर को एमबी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश फूट पड़ा और मौके पर राहगीरों के साथ व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने आक्रोश व्यक्त किया कि अतिव्यस्त सूरजपोल चौराहे को सुंदर बनाने के नाम पर इतना बड़ा बना दिया कि आवागमन भी सुगमतापूर्वक नहीं हो पा रहा है। आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं।

राहगीरों और व्यापारियों के आक्रोश की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उनसे समझाइश कर माहौल को शांत किया और रोडवेज बस को मौके से जब्त किया। हादसे के बाद चालक रोडवेज बस छोड़कर फरार हो गया था। शाम को सूरजपोल थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved