For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121107928
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास के कब बुलबुल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित व सम्मानित ,नेशनल लेवल कब बुलबुल उत्सव का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: अजमेर, 17 मार्च। जिले के पशुओं को मुंहपका-खुरपका रोग से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया गया।  |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने खरेखड़ी विद्यालय को दी आधुनिक विज्ञान शिक्षा की सौगात |  Ajmer Breaking News: राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित,राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करें युवा – श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: परिवहन मुख्यालय राजस्थान जयपुर के जांच दल के साथ मंगलवार को अजमेर के जिला परिवहन अधिकारी द्वारा वाहन बॉडी निर्माता पर आकस्मिक छापेमार कार्यवाही की गई।   |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में एक ही रात में कई घरों में चोरी, पूर्व SHO के मकान को भी बनाया निशाना, गांव में कई मकानों से नकदी ओर जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: 18 मार्च को होगा विक्रम मेला,कई चीजे रहेगी निःशुल्क 19 मार्च नवसंवत्सर पर शहर के सभी चौराहों की सज्जा सहित होंगे अनेकों कार्यक्रम |  Ajmer Breaking News: राजस्थान दिवस पखवाड़े के अंतर्गत आज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के  अम्बेडकर सभागार में राजस्थान दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के मध्य नजर अजमेर जिला न्यायालय में भी चलाया गया सर्च ऑपरेशन, |  Ajmer Breaking News: विक्रम सवंत 1140 में स्थापित हिन्दू सम्राट श्री पृथ्वीराज चौहान की आराध्य देवी श्री चामुंडा माता मंदिर में 19 मार्च 2026  गुरुवार विक्रम संवत 2083 को चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है! | 

अजमेर न्यूज़: विधानसभा अध्यक्ष ने वादा निभाया, 3 करोड़ 32.72 लाख की लागत से बनेगी बोराज तालाब की पाल

Post Views 01

March 17, 2026

विधानसभा अध्यक्ष ने बोराज तालाब की क्षतिग्रस्त पाल के निर्माण एवं मरम्मत कार्य का किया शुभारम्भ

विधानसभा अध्यक्ष ने वादा निभाया, 3 करोड़ 32.72 लाख की लागत से बनेगी बोराज  तालाब की पाल

विधानसभा अध्यक्ष ने बोराज तालाब की क्षतिग्रस्त पाल के निर्माण एवं मरम्मत कार्य का किया शुभारम्भ

अजमेर, 17 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को वरुण सागर रोड स्थित बोराज तालाब की क्षतिग्रस्त पाल के निर्माण एवं मरम्मत कार्य का विधिवत शुभारम्भ किया। इस कार्य पर कुल 3 करोड़ 32.72 लाख रुपये की लागत आएगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गत वर्ष हुई अतिवृष्टि के कारण बोराज तालाब की पाल क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे स्वास्तिक नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।  उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों से किए गए वादे के अनुरूप अब अजमेर विकास प्राधिकरण के माध्यम से इस पाल का पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कराया जा रहा है। इससे आगामी मानसून में क्षेत्र में जलभराव या किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होगी तथा तालाब की संरचना भी सुरक्षित और मजबूत बन सकेगी।

देवनानी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट में अजमेर के समग्र विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। इनमें सर्किट हाउस में बड़े कॉन्फ्रेंस हॉल, वीआईपी सूट सहित आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए लगभग 16 करोड़ रुपये, नगर निगम क्षेत्र के ग्राम हाथीखेड़ा-बोराज में पेयजल व्यवस्था के लिए 28 करोड़ रुपये, राजस्व मंडल के नवीन भवन के निर्माण के लिए 150 करोड़ रुपये, शहर के ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये तथा जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये की स्वीकृति शामिल है। इसके साथ ही पुष्कर घाटी मार्ग के लगभग 6 किलोमीटर चौड़ीकरण, तारागढ़ किले को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये की स्वीकृति, स्वामी विवेकानन्द स्मारक पर आध्यात्मिक केन्द्र की स्थापना, महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय में महर्षि दयानन्द सरस्वती पैनोरमा निर्माण तथा चामुण्डा माता मंदिर तक यात्री रोप-वे की डीपीआर तैयार कराने जैसे कार्य भी प्रस्तावित हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में अब तक 110 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सड़कों का निर्माण कराया जा चुका है और यह कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि सड़कों के साथ नालियों और नालों का समुचित निर्माण भी उतना ही आवश्यक है। इसके लिए क्षेत्र में लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न नालों के निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। चिकित्सा सेवाओं में सुधार का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में मरीजों की सहायता के लिए स्पीकर हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई  इससे अब तक लगभग 17 हजार मरीजों को लाभ मिल चुका है, वहीं अजमेर में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए चरणबद्ध आर्थिक स्वीकृतियां भी प्रदान की जा रही हैं।

 बोराज तालाब की पाल के पुनर्निर्माण कार्य के शुभारम्भ से उत्साहित नवकार नगर , स्वास्तिक नगर सहित आसपास के क्षेत्र के निवासियों ने विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।  इस अवसर पर तारा सिंह, लाल सिंग , गुलाब सिंह , विक्रम सिंह , शमशेर सिंह , सुभाष जाटव, सूरज रावत , शंभू सिंह , नारायण सिंह, भीम सिंह, अनिल बंसल, हरि सिंह , शंकर सिंह रावत सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved