Post Views 81
July 19, 2022
राज्य सरकार द्वारा घोषित सभी राज्य कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना लागू कर दी गई लेकिन अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में इस योजना को अभी तक लागू नहीं किया गया, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। मंगलवार को अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के बैनर तले हाथीभाटा डिस्कॉम के समस्त कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के संयुक्त महामंत्री विनीत कुमार जैन ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर काली पट्टी बांधकर हर माह एक निश्चित दिनांक पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद यदि जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और उग्र करते हुए धरना प्रदर्शन भी शुरू किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सभी सरकारी विभागों में ओपीएस हटाकर एनपीएस योजना को लागू कर दिया गया है जबकि अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में अभी तक इस योजना को लागू नहीं किया गया इसी सौतेले व्यवहार के खिलाफ कर्मचारी आंदोलनरत हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved