For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118472415
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा में प्रश्न काल: राइट टू हेल्थ पर सदन में टकराव, कांग्रेस का वॉकआउट, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की कड़ी चेतावनी |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के ट्रेचिंग ग्राउंड में प्लास्टिक का पहाड़, मूक पशुओं के लिए बना मौत का मैदान |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा आध्यात्मिक महोत्सव |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाएं गुरुवार से विधिवत् प्रारंभ हो गई।  |  Ajmer Breaking News: विभिन्न श्रमिक संगठनों द्वारा नई श्रम कानून के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल, |  Ajmer Breaking News: भारत-फ्रांस दूतावास, फ्रेंच इंस्टीट्यूट इन इंडिया नेटवर्क द्वारा आयोजित वॉल आर्ट फेस्टिवल के तहत जिला कलेक्ट्रेट की दीवारों पर महिला अधिकारों और जागरुकता का संदेश देने वाले भित्तिचित्र |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में नेगेटिव एनर्जी का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से जेवर ठगने का मामला, संदिग्ध सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही है जांच  |  Ajmer Breaking News: राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए गए प्रदेश के बजट 2026- 27 के प्रमुख बिंदुओं को मीडिया से किया साझा |  Ajmer Breaking News: मिलेट्स मेले का किया गया आयोजन प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक लिया भाग        |  Ajmer Breaking News: जिले से आठ स्काउट गाइड राज्य पुरुस्कार अवार्ड द्वारा राज्यपाल से हुए सम्मानित | 

अजमेर न्यूज़: केडेट्स खेल ही खेल में सीख रहे हैं राष्ट्रभक्ति की भावना

Post Views 11

July 19, 2022

राष्ट्रीय कैडेट कोर के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर मेंविभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से 600 छात्र छात्रा  प्रशिक्षण कर रहे हैं प्राप्त

खो खो कबड्डी सतोलिया वॉलीबॉल सहित अनेक परंपरागत खेलों में कैडेट्स भाग लेकर निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका क्षेत्रीय शिक्षण संस्था के कैडेट्स पेश कर रहे हैं विविधता में एकता का अनूठा उदाहरण सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए गा रहे हैं भोजपुरी, गुजराती, उड़िया और राजस्थानी गीत संगीत 11 राजस्थान बटालियन एनसीसी यूनिट के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में केडेट्स ने सोमवार को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में भाग लिया। मीडिया प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉक्टर संत कुमार ने बताया कि वार्षिक प्रशिक्षण शिविर टैगोर इंटरनेशनल स्कूल कुचामन में आयोजित किया जा रहा है। कैंप के चौथे दिन छात्र और छात्रा केडेट्स ने सुबह योगासन और पीटी में भाग लिया। कैडेट्स ने सुबह की कक्षाओं में कदम से कदम मिलाकर एनसीसी की परेड सीखी। दिन के सेशन में कैडेट्स ने भारत के हित और संयुक्त राष्ट्र संघ सहित भू राजनीति, आर्थिक समसामयिकी और राष्ट्रीय रक्षा विषय पर अपने विचार रखे। शाम के समय विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सावधान विश्राम दाएं मुड़ बाएं मुड़ पीछे मुड़, खुली लाइन, निकट लाइन, गार्ड ऑफ ऑनर, सलामी, शस्त्र टेबल रेस, कदमताल आदि इन विषयों पर कैडेट्स कर रहे हैं मन की बात।अग्निवीर योजना, आत्मनिर्भर भारत योजना, भारत की विदेश नीति, भारतीय सेना का आधुनिकीकरण, भारत की आंतरिक चुनौतियां, आतंकवाद, नक्सलवाद, प्राकृतिक आपदाएं, भारत सरकार की रक्षा नीति, भारत की विदेश नीति, भारत और चीन के बीच आर्थिक हित पर की जा रही है चर्चा कैंप कमांडेंट कर्नल बीपी फर्नांडिस ने बताया कि राष्ट्रीय कैडेट कोर के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से 600 छात्र और छात्रा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रत्येक कैडेट को एनसीसी पाठ्यक्रम के अनुसार अच्छे से सीख लाई हो साथी कैडेट्स को किसी प्रकार की रहने खाने और स्वच्छता संबंधी कोई परेशानी ना हो इस विषय का पूरा ध्यान रखा जा रहा है ताकि कैडेट्स खुश होकर ज्यादा से ज्यादा सीख सकें।

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved