Post Views 11
July 18, 2022
नाका मदार स्थित एचपी नगर की सखियों द्वारा सावन के पहले सोमवार यानी वन सोमवार को विभिन्न मनोरंजक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। ललिता मलोदिया और साधना दाधीच ने बताया कि 2 साल से कोरोना संक्रमण की वजह से कोई भी व्रत त्यौहार और उत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ नहीं मनाया जा सका, लेकिन इस बार प्रभु की कृपा से सभी कुछ अच्छा है और सावन के महीने में बरसात भी हो रही है ऐसे में आज पहले वन सोमवार को सभी सखियों ने लहरिया ड्रेस कोड में विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ मनाने का निर्णय लिया और सभी सखियां कलरफुल लहरिया पहनकर इस आयोजन में शामिल हुई है। सभी ने सोलह सिंगार कर नृत्य, गीत, संगीत और विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाया है। बिना झूलों के सावन अधूरा होता है इसलिए बगीचे में झूला भी लगाया गया है। कुल मिलाकर पहले वन सोमवार का सभी सखियों ने भरपूर आनंद लिया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved